facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

साउथ अफ्रीका में गैस लीक से तीन बच्चों सहित 16 लोगों की मौत

Advertisement

दक्षिण अफ्रीका की पुलिस ने बुधवार को बताया कि हादसा जोहानिसबर्ग के पूर्वी इलाके में बोक्सबर्ग शहर में एक बस्ती में हुआ।

Last Updated- July 06, 2023 | 9:31 AM IST
dead

South Africa Gas Leak: जोहानिसबर्ग के पास बोक्सबर्ग शहर में एक सिलेंडर से जहरीली गैस का रिसाव होने से तीन बच्चों सहित कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई। दक्षिण अफ्रीका की पुलिस ने यह जानकारी दी।

आपातकालीन सेवाओं के अनुसार, कम से कम 24 लोगों के मारे जाने की आशंका है। पुलिस और आपातकालीन सेवाओं द्वारा बताई गई मृतक संख्या में विसंगति क्यों है, यह अभी तक स्पष्ट नहीं है।

दक्षिण अफ्रीका की पुलिस ने बुधवार को बताया कि हादसा जोहानिसबर्ग के पूर्वी इलाके में बोक्सबर्ग शहर में एक बस्ती में हुआ।

आपातकालीन सेवाओं के प्रवक्ता विलियम नतलाडी ने बताया कि एंजेलो बस्ती में एक झोपड़ी में रखे गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण यह हादसा हुआ। रिसाव अब बंद हो गया है और बचाव कर्मी घटनास्थल पर हताहतों की तलाश कर रहे हैं। नतलाडी ने कहा, ‘‘ शव घटनास्थल और उसके आसपास पड़े हैं।’’

उन्होंने बताया कि जांचकर्ता और विशेषज्ञ घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं। बोक्सबर्ग में पिछले वर्ष क्रिसमस की पूर्व संध्या पर तरलीकृत पेट्रोलियम गैस ले जा रहे एक ट्रक के पुल के नीचे फंस जाने और विस्फोट होने से 41 लोगों की मौत हो गई थी।

Advertisement
First Published - July 6, 2023 | 9:13 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement