facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गाजा: विराम खत्म, युद्ध शुरू; इजरायल ने लोगों से खान यूनिस शहर छोड़ने को कहा

Advertisement

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि युद्ध फिर से शुरू हो गया क्योंकि हमास ने युद्धविराम की शर्तों का उल्लंघन किया।

Last Updated- December 01, 2023 | 11:14 PM IST

इजरायल की सेना ने शुक्रवार को हमास के साथ युद्धविराम की समयसीमा समाप्त होने के बाद गाजा में हमास के ठिकानों पर लड़ाकू विमानों से हमले किए। इजरायल ने दक्षिणी गाजा के कुछ हिस्सों में पर्चे गिराए हैं, जिनमें लोगों से खान यूनिस शहर स्थित घरों को छोड़ने के लिए कहा गया है। पर्चों में यह भी कहा गया है कि खान यूनिस अब एक ‘खतरनाक युद्ध क्षेत्र’ है।

इस दौरान गाजा पट्टी से आ रही तस्वीरों में क्षेत्र के ऊपर घना काला धुआं दिखाई दे रहा है। युद्ध शुरू होने के बाद से गाजा की अधिकतर आबादी दक्षिणी गाजा चली गई है और इन लोगों ने खान यूनिस तथा अन्य स्थानों पर शरण ले रखी है।

शुक्रवार को इजरायल की ओर से शुरू किए गए हवाई हमलों में खान यूनिस में एक बड़ी इमारत नष्ट हो गई। इसके कुछ ही देर बाद निवासियों को मलबे में जीवित लोगों की तलाश करते हुए देखा गया। एक घायल व्यक्ति को स्ट्रेचर पर ले जाया गया। हमाद शहर में एक बहुमंजिला आवासीय इमारत का एक अपार्टमेंट हमले में क्षतिग्रस्त हो गया। मगाजी के शरणार्थी शिविर में बचावकर्मियों ने युद्धक विमानों की चपेट में आई एक बड़ी इमारत के मलबे में तलाश शुरू की।

गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अशरफ अल-किद्रा ने बताया कि इजरायली हमलों में 14 लोग मारे गए और दर्जनों घायल हो गए। उधर, इजरायल में गाजा के पास के इलाकों में रॉकेट हमलों की चेतावनी देने वाले सायरन बजने लगे जिससे यह संकेत मिलता है कि हमास ने भी हमले शुरू कर दिए हैं।

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि युद्ध फिर से शुरू हो गया क्योंकि हमास ने युद्धविराम की शर्तों का उल्लंघन किया। उन्होंने एक बयान में कहा, ‘उसने सभी महिला बंधकों को रिहा करने के अपने दायित्व को आज पूरा नहीं किया और इजरायली नागरिकों पर रॉकेट दागे हैं।’

इजरायल और फिलिस्तीन के चरमपंथी समूह हमास के बीच अस्थायी युद्धविराम शुक्रवार सुबह सात बजे समाप्त हो गया और इसके ठीक आधे घंटे बाद इजरायली सेना ने हमले की घोषणा की। यह युद्धविराम एक सप्ताह पहले 24 नवंबर को शुरू हुआ था। शुरुआत में यह चार दिनों के लिए था और फिर कतर तथा मध्यस्थता में मदद करने वाले देश मिस्र की सहायता से इसे दो दिन के लिए तथा फिर एक दिन के लिए और बढ़ाया गया।

सप्ताह भर के युद्धविराम में गाजा में हमास और अन्य समूहों ने 100 से अधिक बंधकों को रिहा किया, जिनमें से अधिकतर इजरायली थे। बदले में इजरायल की जेलों से 240 फिलिस्तीनियों को रिहा किया गया। अभी तक अधिकतर महिलाओं और बच्चों को रिहा किया गया है लेकिन अब भी हमास के कब्जे में कुछ बंधक हैं।

हमास का गाजा पर 16 वर्ष से शासन है और माना जा रहा है कि हमास शेष बंधकों खासतौर पर सैनिकों की रिहाई के लिए कड़ी शर्तें रख सकता है। गाजा में अब भी 100 से अधिक बंधक हैं जबकि शेष को रिहा कर दिया गया है।

मध्यस्थता में अहम भूमिका निभाने वाले कतर तथा मिस्र ने युद्धविराम को दो और दिन बढ़ाने के प्रयास किए थे। इजरायल पर उसके मुख्य सहयोगी देश अमेरिका की ओर से इस बात का दबाव है कि जब वह हमास के खिलाफ हमले शुरू करे तो इस बात का ध्यान रखे कि इसमें आम नागरिक नहीं मारे जाएं। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने गुरुवार को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अन्य अधिकारियों से मुलाकात की। ब्लिंकन ने युद्धविराम की अवधि बढ़ने की उम्मीद जताई थी।

Advertisement
First Published - December 1, 2023 | 11:14 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement