facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Glenmark Pharma ने अमेरिकी न्याय विभाग के साथ सुलझाया विवाद

Advertisement

ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स अमेरिकी प्राइस-फिक्सिंग केस को निपटाने के लिए $30 मिलियन का भुगतान करेगी

Last Updated- August 22, 2023 | 11:20 PM IST
Glenmark Pharma settles dispute with US Department of Justice

मुंबई की दवा निर्माता ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स ने कहा है कि उसने कॉलेस्टेरोल दवा प्रवास्टैटिन के मूल्य निर्धारण से संबं​धित अपने अदालती मामले को निपटाने के लिए अमेरिकी न्याय विभाग (डीओजे) के एंटीट्रस्ट डिवीजन संग समझौता किया है और 6 किस्तों में 3 करोड़ डॉलर का भुगतान करेगी।

कंपनी ने एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा है कि उसने 2023 और 2025 के बीच जनेरिक दवा प्रवास्टैटिन से संबं​धित पूर्व कर्मचारियों की मूल्य निर्धारण प्रणालियों के संबंध में डीओजे के साथ अपनी सभी अदालती प्रक्रिया को निपटा लिया है। ग्लेनमार्क का शेयर मंगलवार को बीएसई पर करीब 2 प्रतिशत गिर गया।

ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक इकाई ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स इंक. यूएसए ने तीन वर्षीय डेफर्ड प्रोसीक्यूशन एग्रीमेंट किया है जिसमें 3 करोड़ डॉलर का भुगतान शामिल है, जो 6 किस्तों में चुकाना है। यदि कंपनी इस समझौते की शर्तों का पालन करने में विफल रहती है तो डीओजे लंबित ‘सुपरसीडिंग इंडिक्टमेंट’ को खारिज कर सकता है।

ग्लेनमार्क के अध्यक्ष संजीव कृष्ण ने एक बयान में कहा, ‘ग्लेनमार्क सामाजिक और नैतिक रूप से जिम्मेदार कंपनी बनने के लिए प्रतिबद्ध है और उसके पास अपनी अनुपालन प्रणालियों को मजबूत बनाने के लिए व्यापक संसाधन मौजूद हैं।’

Advertisement
First Published - August 22, 2023 | 11:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement