facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Global Cooperation: भारत, कोरिया, अमेरिका, जापान, यूरोपीय संघ ने बनाया बायो-फार्मा गठबंधन

Advertisement

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय ने बृहस्पतिवार को सोल में इस जैव-औषधि गठबंधन के गठन की घोषणा की।

Last Updated- June 06, 2024 | 9:40 PM IST
Floor price for API imports may boost local offtake of pharma inputs

अमेरिका, भारत, दक्षिण कोरिया, जापान और यूरोपीय संघ (ईयू) ने जैव-औषधि क्षेत्र में एक मजबूत आपूर्ति शृंखला के निर्माण के लिए साझा प्रयास करने के इरादे से एक गठबंधन बनाया है। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय ने बृहस्पतिवार को सोल में इस जैव-औषधि गठबंधन के गठन की घोषणा की।

इस गठबंधन की उद्घाटन बैठक ‘बायो इंटरनेशनल कन्वेंशन 2024’ के दौरान सैन डिएगो में आयोजित की गई। दुनिया की सबसे बड़ी जैव-औषधि प्रदर्शनी में भाग लेने वाले देशों के सरकारी अधिकारियों के साथ जैव-औषधि एवं दवा कंपनियों के प्रतिनिधि भी इसका हिस्सा थे।

दक्षिण कोरिया की समाचार एजेंसी ‘योनहाप’ के मुताबिक, बैठक में शामिल पक्षों ने एक विश्वसनीय और टिकाऊ आपूर्ति श्रृंखला के महत्व पर जोर दिया और संबंधित देशों की जैव नीतियों, विनियमों और शोध एवं विकास सहायता उपायों का समन्वय करने पर सहमति व्यक्त की।

प्रतिनिधियों ने कहा कि दवाओं के लिए जरूरी कच्चे माल और अवयवों का उत्पादन कुछ ही देशों में केंद्रित है। सभी पक्ष दवा आपूर्ति शृंखला का एक विस्तृत मानचित्र बनाने के लिए मिलकर काम करने पर सहमत हुए। कोविड-19 महामारी के दौरान दवाओं की आपूर्ति को लेकर महसूस की गई किल्लत के बाद यह गठबंधन शुरू किया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने दिसंबर में प्रमुख उभरती प्रौद्योगिकियों पर अपनी बातचीत के दौरान गठबंधन बनाने पर सहमति व्यक्त की थी। बाद में जापान, भारत और यूरोपीय संघ को भी इस गठबंधन में शामिल करने का फैसला किया गया।

Advertisement
First Published - June 6, 2024 | 9:40 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement