facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Golden Globe Awards 2023: भारत में Lionsgate Play पर होगा समारोह का सीधा प्रसारण

Advertisement
Last Updated- January 04, 2023 | 5:01 PM IST
Golden Globe Awards 2023: Live telecast of ceremony on Lionsgate Play in India
Creative Commons license

Golden Globe Awards के 80वें संस्करण का भारत में प्रसारण सिर्फ लॉयंसगेट प्ले (Lionsgate Play) पर होगा। प्रसारणकर्ता ने बुधवार को यह घोषणा की। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, देश में लॉयंसगेट प्ले के उपभोक्ता अमेरिका में कैलिफोर्निया के बेवेर्ली हिल्स स्थित बेवेर्ली हिल्टन में 11 जनवरी को सुबह साढ़े छह बजे से शुरू हो रहे वार्षिक समारोह को देख सकेंगे।

समारोह में भारत की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘RRR’ को सर्वश्रेष्ठ गैर अंग्रेजी फिल्म और सर्वश्रेष्ठ वास्तविक गीत- मोशन पिक्चर (तेलुगु गीत नातू नातू) श्रेणी में नामांकित किया गया है। यह कार्यक्रम तड़के साढ़े पांच बजे से शुरू हो जाएगा। गोल्डन ग्लोब पुरस्कार समारोह मलेशिया और फिलीपीन में भी लॉयंसगेट प्ले पर देखा जा सकेगा।

लॉयंसगेट के कार्यकारी उपाध्यक्ष अमित धनुका ने कहा कि पुरस्कार कार्यक्रमों के प्रसारण की सूची में गोल्डन ग्लोब को शामिल करके मंच खुश है। लॉयंसगेट पर एमी पुरस्कार और अमेरिकन म्यूजिक पुरस्कार समारोहों का भी आयोजन हो चुका है।

धनुका ने एक बयान में कहा, ‘गोल्डन ग्लोब पुरस्कार समारोह दुनियाभर में 220 से ज्यादा देशों और भूभागों में देखा जाता है। लॉयंसगेट प्ले प्रतिष्ठित पुरस्कार की 80वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम के भारत, मलेशिया और फिलीपीन में सीधे प्रसारण की घोषणा करते हुए खुश है।’

यह भी पढ़ें: 95th Academy Awards: ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट की गई फिल्म ‘छेल्लो शो’ और गीत ‘नातु नातु’

लॉयंसगेट प्ले की तरफ से राजनीतिक पृष्ठभूमि पर आधारित श्रृंखला ‘गैसलिट’ को प्रमुख कलाकार की श्रेणी में नामांकन मिला है। इसमें प्रमुख भूमिका अभिनेत्री जूलिया रॉबर्ट्स ने निभाई है। वर्ष 2023 के लिए गोल्डन ग्लोब पुरस्कार समारोह के लिए नामांकनों की घोषणा 12 दिसंबर 2022 को हुई थी। हॉलीवुड फॉरेन प्रेस एसोसिएशन (एचईपीए) द्वारा आयोजित समारोह में सर्वश्रेष्ठ फिल्म और अमेरिकी टीवी कार्यक्रमों को सम्मानित किया जाता है।

Advertisement
First Published - January 4, 2023 | 5:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement