facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Grammy Awards 2025: नॉमिनेट किए गए रिकि केज और अनुष्का शंकर, भारत से है कनेक्शन

Advertisement

अनुष्का शंकर को गायक और गीतकार जैकब कोलियर के गाने ‘ए रॉक समव्हेयर’ में प्रमुख भूमिका के लिए भी अतिरिक्त नामांकन मिला है।

Last Updated- November 09, 2024 | 5:14 PM IST
Grammy Awards 2025: Ricky Cage and Anushka Shankar nominated, have connection with India नॉमिनेट किए गए रिकि केज और अनुष्का शंकर, भारत से है कनेक्शन

Grammy Awards 2025: ग्रैमी पुरस्कार के 67वें संस्करण में भारतीय-अमेरिकी संगीतकार रिकी केज और अनुष्का शंकर को नामित गया है। रिकॉर्डिंग एकेडमी ने शुक्रवार को बताया कि तीन बार ग्रैमी पुरस्कार जीत चुके केज को ‘‘ब्रेक ऑफ डॉन’’ के लिए बेस्ट न्यू एज, एम्बिएंट या चैंट एल्बम श्रेणी में चौथी बार नामित किया गया है।

इस श्रेणी में राधिका वेकारिया की ‘वॉरियर्स ऑफ लाइट’ और उद्यमी एवं संगीतकार चंद्रिका टंडन की ‘त्रिवेणी’ को भी नामित किया गया है। बांसुरी वादक वाउटर केलरमैन और सेलो वादक इरु मात्सुमोतो के सहयोग से ‘त्रिवेणी’ को तैयार किया गया था।

Also read: मेडिकल डिवाइस उद्योग बनेगा आत्मनिर्भर! सरकार ने लॉन्च की 500 करोड़ रुपये की योजना 

अनुष्का शंकर को गायक और गीतकार जैकब कोलियर के गाने ‘ए रॉक समव्हेयर’ में प्रमुख भूमिका के लिए भी अतिरिक्त नामांकन मिला है। इस गाने में गायिका वरीजाश्री वेणुगोपाल भी शामिल हैं। इस पुरस्कार में वह पहली बार नामित हुई हैं।

‘ए रॉक समव्हेयर’ गीत को बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस की श्रेणी में नामित किया गया है। ग्रैमी पुरस्कार दो फरवरी, 2025 को लॉस एंजिल्स के क्रिप्टो डॉट कॉम एरिना में आयोजित किया जाएगा।

 

Advertisement
First Published - November 9, 2024 | 5:14 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement