facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

यूनान: 600 दमकल गाड़ियां, आग बुझाने में लगे बारिश कराने वाले कई विमान; 9वें दिन भी धधक रहे जंगल

Advertisement

यूनान: तीसरी बड़ी जंगल की आग शनिवार को एंड्रोस के साइक्लेडिक द्वीप पर शुरू हुई और रविवार को भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका

Last Updated- August 27, 2023 | 5:06 PM IST
Forest Fire

बारिश कराने वाले विमानों और हेलीकॉप्टरों के बेड़े के साथ कई यूरोपीय देशों के जवानों समेत 600 से अधिक दमकल वाहन यूनान के तीन जंगलों में लगी आग पर काबू पाने के लिये जद्दोजहद में हैं। इनमें से दो जंगल पिछले कई दिनों से धधक रहे हैं। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि देश के उत्तरपूर्वी क्षेत्रों – एवरोस और एलेक्जेंड्रोपोलिस – के जंगलों में लगी जबरदस्त आग के कारण करीब 20 लोगों की मौत हो चुकी है। आग नौवें दिन भी जारी रही। उन्होंने बताया कि यह आग यूरोपीय संघ के किसी देश में लगी अब तक की सबसे बड़ी जंगल की आग में से एक है। इस दावानल ने जंगल के एक बड़े हिस्से को नष्ट कर दिया है और एलेक्जेंड्रोपोलिस शहर के बाहरी इलाकों में घरों को जला दिया है।

दमकल विभाग ने बताया कि रविवार को 295 दमकलकर्मी, सात विमान और पांच हेलीकॉप्टर आग पर काबू पाने में लगे हुये थे । यूरोपीय संघ की कॉपरनिकस आपातकालीन प्रबंधन सेवा ने रविवार को बताया कि जंगल की आग ने 77,000 हेक्टेयर (770 वर्ग किलोमीटर) भूमि को झुलसा दिया है और 120 सक्रिय हॉटस्पॉट बन गये हैं। कॉपरनिकस यूरोपीय संघ के अंतरिक्ष कार्यक्रम का पृथ्वी अवलोकन घटक है और मैपिंग डेटा प्रदान करने के लिए उपग्रह चित्रों का उपयोग करता है।

यूनान की राजधानी के उत्तर-पश्चिमी किनारे पर, एक और बड़ी जंगल की आग कई दिनों से धधक रही है, जिससे घर झुलस गए हैं और एथेंस के पास आखिरी हरे क्षेत्रों में से एक, माउंट परनिथा पर राष्ट्रीय उद्यान में आग लग गई है।

दमकल विभाग ने कहा कि 260 अग्निशामक, एक विमान और तीन हेलीकॉप्टर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। तीसरी बड़ी जंगल की आग शनिवार को एंड्रोस के साइक्लेडिक द्वीप पर शुरू हुई और रविवार को भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका । 73 दमकल गाड़ियों, दो विमानों और दो हेलीकॉप्टरों के जरिये आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है । इस बात का संदेह है कि बिजली गिरने से जंगल में आग लगी।

Advertisement
First Published - August 27, 2023 | 5:06 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement