facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Greece Fire: ग्रीस में रोड्स द्वीप के जंगल में आग से तबाही, 19 हजार लोगों को सुरक्षित निकाला गया

Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि जंगल की आग बुझाने में रविवार सुबह 266 दमकलकर्मी और 49 दमकल गाड़ियां लगी हुई थीं।

Last Updated- July 23, 2023 | 6:18 PM IST

यूनान (Greece Fire) के रोड्स द्वीप पर जंगल में छठे दिन भी आग की लपटें उठते रहने के कारण करीब 19,000 लोगों को वहां से निकाला गया है। यूनान के अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

जलवायु परिवर्तन और नागरिक सुरक्षा मंत्रालय ने कहा, “देश में यह पहली बार है कि जंगल में लगी आग के कारण इतने लोगों को निकाला गया।” स्थानीय पुलिस ने कहा कि 12 गांवों और कई होटलों से 16,000 लोगों को भू-मार्गों से और 3000 को जलमार्गों से निकाला गया तथा किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

उन्होंने बताया कि छह लोगों को सांस लेने में हो रही समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिन्हें कुछ समय बाद में छुट्टी मिल गई।

अधिकारियों ने बताया कि जंगल की आग बुझाने में रविवार सुबह 266 दमकलकर्मी और 49 दमकल गाड़ियां लगी हुई थीं। इस काम में पांच हेलीकॉप्टर और 10 विमान भी लगाये गये थे। अग्निशमन विभाग की और 15 गाड़ियों के इस अभियान से जुड़ने की की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - July 23, 2023 | 6:18 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement