facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

एशियाई देशों की वृद्धि इस साल धीमी पड़कर 5.1 प्रतिशत रहने का अनुमानः वर्ल्ड बैंक

Advertisement

वर्ल्ड बैंक ने कहा कि एशिया की अर्थव्यवस्थाएं महामारी-पूर्व की तुलना में अधिक धीमी गति से बढ़ रही हैं लेकिन यह रफ्तार भी दुनिया के अन्य हिस्सों की तुलना में अधिक है।

Last Updated- April 01, 2024 | 5:04 PM IST
World Bank's suggestion to India to reconsider joining RCEP is flawed: GTRI World Bank का भारत को RCEP में शामिल होने पर पुनर्विचार करने का सुझाव त्रुटिपूर्ण: GTRI

वर्ल्ड बैंक ने सोमवार को कहा कि एशियाई अर्थव्यवस्थाओं की वृद्धि दर पिछले साल के 5.1 प्रतिशत की तुलना में धीमी पड़कर वर्ष 2024 में 4.5 प्रतिशत ही रहने का अनुमान है। वर्ल्ड बैंक ने एक रिपोर्ट में कहा कि एशियाई देशों की अर्थव्यवस्थाएं इस साल उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही हैं जितना वे कर सकती थीं।

रिपोर्ट कहती है कि कर्ज, व्यापार बाधाएं और नीतिगत अनिश्चितताएं इस क्षेत्र की आर्थिक गतिशीलता को कमजोर कर रही हैं और सरकारों को कमजोर सामाजिक सुरक्षा जाल और शिक्षा में कम निवेश जैसी दीर्घकालिक समस्याओं के समाधान के लिए अपने प्रयास बढ़ाने की जरूरत है।

वर्ल्ड बैंक ने कहा कि एशिया की अर्थव्यवस्थाएं महामारी-पूर्व की तुलना में अधिक धीमी गति से बढ़ रही हैं लेकिन यह रफ्तार भी दुनिया के अन्य हिस्सों की तुलना में अधिक है। इस साल वस्तुओं एवं सेवाओं का व्यापार 2.3 प्रतिशत बढ़ने के अनुमान और केंद्रीय बैंकों द्वारा ब्याज दरों में कटौती से भी इसमें मदद मिलेगी।

Also read: India-China Trade: भारत और चीन के व्यापारिक आंकड़ों में बढ़ रहा फर्क, डेटा में पाई जा रही खामियां

वर्ल्ड बैंक के पूर्व एशिया एवं प्रशांत क्षेत्र के मुख्य अर्थशास्त्री आदित्य मट्टू ने संवाददाताओं से ऑनलाइन बातचीत में कहा, ‘‘यह रिपोर्ट दर्शाती है कि यह क्षेत्र दुनिया के बाकी हिस्सों से बेहतर प्रदर्शन कर रहा है, लेकिन यह इसकी अपनी क्षमता से थोड़ा कम है।’’

मट्टू ने कहा कि इस कमतर प्रदर्शन की एक बड़ी वजह यह है कि एशियाई देशों की अग्रणी कंपनियां वह भूमिका नहीं निभा रही हैं जो उन्हें निभानी चाहिए। इसके अलावा चीन की अर्थव्यवस्था की सुस्त रफ्तार भी एक जोखिम पैदा कर रही है।

Advertisement
First Published - April 1, 2024 | 5:04 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement