facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gujarat University hostel violence: हिंसा मामले में कड़ी कार्रवाई की जा रही- विदेश मंत्रालय

Advertisement

अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त जी.एस. मलिक ने बताया कि घटना के संबंध में 20 से 25 लोगों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

Last Updated- March 17, 2024 | 7:50 PM IST
PM Trudeau solely responsible for damage to India-Canada relations: MEA भारत-कनाडा संबंधों को हुए नुकसान की जिम्मेदारी सिर्फ प्रधानमंत्री ट्रूडो पर होगी : विदेश मंत्रालय

Gujarat University hostel violence: भारत ने रविवार को कहा कि गुजरात सरकार अहमदाबाद के एक विश्वविद्यालय में हुई हिंसा के मामले में सख्त कार्रवाई कर रही है, जिसमें दो विदेशी छात्र घायल हो गए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि हिंसा में घायल दो विदेशी छात्रों में से एक को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘कल अहमदाबाद स्थित गुजरात विश्वविद्यालय में हिंसा की घटना हुई। राज्य सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हिंसा में दो विदेशी छात्र घायल हो गए। उनमें से एक को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।’’

अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त जी.एस. मलिक ने बताया कि घटना के संबंध में 20 से 25 लोगों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है और जांच के लिए नौ टीम गठित की गई हैं। मलिक ने बताया कि घटना की सूचना शनिवार रात करीब 10 बजकर 50 मिनट पर मिली जब करीब 20-25 लोग गुजरात विश्वविद्यालय के छात्रावास में घुस गए और उन्होंने अफगानिस्तान, उज्बेकिस्तान तथा अन्य देशों के छात्रों के छात्रावास में नमाज पढ़ने पर आपत्ति जतायी।

मलिक ने बताया, ‘‘करीब 20-25 लोग छात्रावास परिसर में घुसे और उन्होंने वहां अंतरराष्ट्रीय छात्रों के नमाज पढ़ने पर आपत्ति जताते हुए उनसे मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए कहा। उनकी इस मुद्दे पर बहस हुई और उन्होंने उनसे मारपीट की तथा पथराव किया।’’

उन्होंने बताया कि दो छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जो श्रीलंका तथा ताजिकिस्तान से हैं। मलिक ने बताया कि 20-25 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हालात काबू में हैं।

Advertisement
First Published - March 17, 2024 | 7:50 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement