facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

लेबनान में बंदूकधारियों ने किया अमेरिकी दूतावास पर हमले का प्रयास, पकड़ा गया एक सीरियाई नागरिक

Advertisement

एक लेबनानी सुरक्षा अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया कि हमलावरों की संख्या चार थी जिनमें से एक को मार गिराया गया, एक घायल है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Last Updated- June 05, 2024 | 7:35 PM IST
Gunmen attempted to attack the US Embassy in Lebanon, a Syrian citizen was captured लेबनान में बंदूकधारियों ने किया अमेरिकी दूतावास पर हमले का प्रयास, पकड़ा गया एक सीरियाई नागरिक

लेबनान की राजधानी बेरूत के निकट अमेरिकी दूतावास पर हमले का प्रयास कर रहे एक बंदूकधारी को सैनिकों ने पकड़ लिया। हालांकि बताया जा रहा है कि हमलावरों की संख्या चार थी। सेना ने यह जानकारी दी। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब इस छोटे से भूमध्यसागरीय देश में तनाव की स्थिति है।

चरमपंथी समूह हिजबुल्ला और इजराइली सैनिकों के बीच महीनों से जारी लड़ाई के कारण इस देश के सीमावर्ती क्षेत्र में हजारों लोग विस्थापित हुए हैं। साथ ही लेबनान कई वर्षों से राजनीतिक गतिरोध और आर्थिक तंगी का भी सामना कर रहा है।

लेबनान की सेना ने बयान में बताया कि सैनिकों ने एक हमलावर पर गोली चला दी। सेना ने हमलावर की पहचान केवल सीरियाई नागरिक के रूप में की है। सेना की गोली से घायल हुए हमलावर को अस्पताल ले जाया गया। हमले के पीछे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

स्थानीय मीडिया में कुछ फोटो छपी हैं, जिसमें खून से लथपथ हमलावर काले रंग की बनियान पहने दिख रहा है और उस पर अरबी भाषा में ‘‘इस्लामिक स्टेट’’ और अंग्रेजी में ‘आई’ और ‘एस’ लिखा है। स्थानीय मीडिया की खबरों में बताया गया कि बेरूत के उत्तर में औकार उपनगर में अमेरिकी राजनयिक मिशन के पास लगभग आधे घंटे तक गोलीबारी हुई।

एक लेबनानी सुरक्षा अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया कि हमलावरों की संख्या चार थी जिनमें से एक को मार गिराया गया, एक घायल है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। एक भागने में कामयाब रहा। चौथा हमलावर वह था जो इन तीनों को गाड़ी से यहां छोड़कर गया था।

अमेरिकी दूतावास ने बताया कि दूतावास के प्रवेश द्वार पर सुबह हुए हमले में उनका कोई कर्मचारी हताहत नहीं हुआ है और घटना की सूचना मिलते ही लेबनान के सैनिक तथा दूतावास के सुरक्षाकर्मी सक्रिय हो गए।

लेबनान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री नजीब मिकाती के कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि रक्षा मंत्री तथा सेना कमांडर की बैठकों के बाद उन्हें अवगत कराया गया कि हालात फिलहाल स्थिर है और जांच जारी है।

लेबनान की सेना ने कहा कि दूतावास और आस-पास के क्षेत्रों में जवानों को तैनात कर दिया गया है। इससे पहले 1983 में बेरूत में अमेरिकी दूतावास पर किए गए घातक बम हमले में 63 लोग मारे गए थे। अमेरिकी अधिकारियों ने इस हमले के लिए लेबनान के चरमपंथी समूह हिजबुल्ला को जिम्मेदार ठहराया था

Advertisement
First Published - June 5, 2024 | 7:34 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement