facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

घर बनाने का सपना लेकर गए थे कुवैत, अग्निकांड में चली गई जान; अब केरल सरकार परिवार को देगी आवास

Advertisement

अधिकारियों के मुताबिक 12 जून को कुवैत की अल-मंगफ इमारत में आग लगने से 49 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में 45 भारतीय थे।

Last Updated- June 16, 2024 | 8:38 PM IST
Kuwait fire
Representative Image

केरल सरकार हाल ही में कुवैत की एक इमारत में लगी भीषण आग में जान गंवाने वाले बिनॉय थॉमस के परिवार को अपनी ‘लाइफ मिशन आवास योजना’ के तहत एक घर उपलब्ध कराएगी। राज्य सरकार ने रविवार को यह जानकारी दी।

थॉमस त्रिशूर जिले के चावक्कड़ के रहने वाले थे। वह एक बेहतर मकान बनाने के अपने परिवार के सपने को पूरा करने के लिए कुछ दिन पहले ही कुवैत गए थे। थॉमस का परिवार यहां 1306.68 वर्ग फुट भूखंड पर एक कच्चा मकान में रहता है।

राजस्व मंत्री के. राजन और सामाजिक न्याय मंत्री आर बिंदू ने रविवार को उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। दोनों मंत्रियों ने आश्वासन दिया कि सरकार थॉमस के परिवार की देखभाल करेगी और विभिन्न संगठनों द्वारा घोषित सहायता को बिना किसी बाधा के उन तक पहुंचाने में मदद करेगी।

राजन ने यहां संवाददाताओं से कहा कि परिवार ने पहले ही लाइफ मिशन योजना के तहत एक घर के लिए आवेदन कर दिया था और इसे जल्द से जल्द आवंटित करने के लिए कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि इसके लिए चावक्कड़ नगर पालिका की एक विशेष बैठक बुलाई जाएगी। मंत्री बिंदु ने कहा कि थॉमस के बेटे को नौकरी दिलाने के लिए कदम उठाए जाएंगे।

अधिकारियों के मुताबिक 12 जून को कुवैत की अल-मंगफ इमारत में आग लगने से 49 लोगों की मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि मृतकों में 45 भारतीय थे।

Advertisement
First Published - June 16, 2024 | 8:38 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement