facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

हमास का हमला और गाजा में निर्दोषों की हत्या दोनों निंदनीय, हिंसा खत्म होनी चाहिए : राहुल गांधी

Advertisement

राहुल गांधी ने कहा, ‘इजराइल और फलस्तीन के बीच हिंसा का यह चक्र समाप्त होना चाहिए।’

Last Updated- October 19, 2023 | 8:42 PM IST
Rahul Gandhi- राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इजराइल में हमास के हमले और गाजा में निर्दोष नागरिकों की हत्या की निंदा करते हुए गुरुवार को कहा कि पश्चिम एशिया में हिंसा का दौर समाप्त होना चाहिए।

राहुल ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया, ‘गाजा में बच्चों सहित हजारों निर्दोष नागरिकों की हत्या और उनके भोजन, पानी और बिजली को काटकर लाखों लोगों को सामूहिक सजा देना मानवता के खिलाफ अपराध है। हमास द्वारा निर्दोष इजराइलियों की हत्या करना और बंधक बनाना एक अपराध है और इसकी भी निंदा की जानी चाहिए।’

राहुल गांधी ने कहा, ‘इजराइल और फलस्तीन के बीच हिंसा का यह चक्र समाप्त होना चाहिए।’ हमास के चरमपंथथियों ने सात अक्टूबर को इजराइल में भीषण हमला किया था जिसमें 1,400 से अधिक लोग मारे गए थे। इसके बाद इजराइल ने गाजा पर हवाई हमले किए जिसमें करीब तीन हजार लोगों की मौत हो चुकी है।

Advertisement
First Published - October 19, 2023 | 8:42 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement