facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

हमास ने इजरायल के 8 और बंधकों को छोड़ा

Advertisement

हमास ने गुरुवार सुबह इजरायल की महिला सैनिक अगम बर्जर (20) को उत्तरी गाजा के जबालिया शरणार्थी शिविर में भीड़ के सामने परेड कराने के बाद रेड क्रॉस को सौंप दिया।

Last Updated- January 30, 2025 | 11:20 PM IST
Israel vs Hamas: First three hostages free, hope for peace in Gaza पहले तीन बंधक मुक्त, गाजा में शांति की उम्मीद
प्रतीकात्मक तस्वीर

गाजा पट्टी में संघर्ष-विराम समझौते के तहत चरमपंथी समूह हमास ने गुरुवार को इजरायल के आठ और बंधकों को छोड़ दिया। हालांकि, बंधकों के बदले 110 फिलिस्तीनी कैदियों को छोड़ने की इजरायल की योजना को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। दरअसल, इजरायली बंधकों को रेड क्रॉस के हवाले किए जाने के दौरान दिखे अराजक दृश्यों को लेकर तेल अवीव ने कड़ा विरोध जताया और 110 फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई पर रोक लगाने की घोषणा की।

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने स्पष्ट किया कि हमास जब तक बंधकों की ‘सुरक्षित रिहाई’ का आश्वासन नहीं देता, तब तक फिलि​स्तीनी कैदियों को आजाद नहीं किया जाएगा। बाद में नेतन्याहू ने कहा कि मध्यस्थों ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि गाजा पट्टी से बंधकों की ‘सुरक्षित निकासी’ सुनिश्चित की जाएगी। हालांकि, उन्होंने फिलिस्तीनी कैदियों की संभावित रिहाई के बारे में कुछ नहीं कहा।

इस बीच, इजरायली मीडिया ने खबर दी कि फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया जाएगा। हमास ने गुरुवार सुबह इजरायल की महिला सैनिक अगम बर्जर (20) को उत्तरी गाजा के जबालिया शरणार्थी शिविर में भीड़ के सामने परेड कराने के बाद रेड क्रॉस को सौंप दिया। इजरायल सरकार ने बाद में पुष्टि की कि बर्जर उसके बलों के पास पहुंच गई हैं। बर्जर इजरायल की उन पांच महिला सैनिकों में शामिल थीं, जिन्हें हमास ने इजरायल में 7 अक्टूबर, 2023 को किए गए भीषण हमले के दौरान अगवा कर लिया था। चरमपंथी समूह ने चार अन्य महिला सैनिकों को शनिवार को रिहा कर दिया था। बर्जर के बाद हमास ने गुरुवार दोपहर सात अन्य बंधकों को रेड क्रॉस के हवाले कर दिया, जिनमें दो इजरायली और पांच थाई नागरिक शामिल थे।

Advertisement
First Published - January 30, 2025 | 11:20 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement