facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Hawaii Wildfires: माउ में जंगल में लगी आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 53 हुई

Advertisement

हवाई के गवर्नर जोश ग्रीन ने आशंका जताई कि मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है क्योंकि बचाव दलों का तलाश अभियान अभी जारी है।

Last Updated- August 11, 2023 | 12:46 PM IST
Hawaii Army National Guard provides water bucket support for wildfires on Maui

Hawaii Wildfire: अमेरिकी राज्य हवाई के माउ में जंगल में आग लगने की घटना में मृतकों की संख्या बृहस्पतिवार को बढ़कर 53 हो गई। हवाई के गवर्नर जोश ग्रीन ने यह जानकारी दी।

बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या

ग्रीन ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ (एपी) से कहा, ‘‘हम हवाई में इस पीढ़ी की सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदा के बारे में बात कर रहे हैं” और यह बहुत दुख की बात है इस घटना में 53 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। उन्होंने आशंका जताई कि मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है क्योंकि बचाव दलों का तलाश अभियान अभी जारी है।

ग्रीन ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि 1,000 से अधिक ढांचें नष्ट हो गए हैं। माउ के मेयर रिचर्ड बिसेन के साथ प्रभावित शहर का दौरा करने के बाद ग्रीन ने कहा, ‘‘कुछ अपवादों को छोड़ दें तो लहैना पूरी तरह से जलकर राख हो चुका है। वहां की स्थिति देखकर प्रतीत होता है कि लहैना में जैसे बम से हमला किया गया हो।’’

समाजसेवी विशेषज्ञों ने माउ के पीड़ितों की मदद के लिए दान करना चाह रहे लोगों से अभी इंतजार करने को कहा। ‘सेंटर फॉर डिजास्टर फिलैंथ्रोपी’ की उपाध्यक्ष रेजीन वेबस्टर ने कहा कि जब तक दमकल कर्मी अपना कार्य खत्म नहीं कर लेते तब तक आवश्यकताओं का पूरा आकलन नहीं किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : US: FBI ने राष्ट्रपति बाइडन को जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को मार गिराया

उन्होंने संभावित दानकर्ताओं से ऐसे संगठनों की मदद करने का आग्रह किया जिनके स्थानीय स्तर पर संपर्क हों। ऐतिहासिक शहर लहैना की मौजूदा तस्वीरों से वहां के विनाशकारी हालात का पता चलता है।

हवाई में आपात दलों के कर्मी पीड़ितों को बचाने और जंगल में लगी आग पर काबू पाने के काम में जुटे हैं। यह आग इस सप्ताह माउ के कई हिस्सों तक फैल गई। व्हाइट हाउस ने बताया कि राष्ट्रपति जो बाइडन ने गवर्नर ग्रीन से फोन पर बात की और घटना में हुए जान-माल के नुकसान को लेकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इससे पहले बृहस्पतिवार को व्हाइट हाउस ने बताया कि राष्ट्रपति ने राज्य में आपदा घोषित करने को मंजूरी दे दी है, जिससे संघीय सहायता का रास्ता साफ हो गया है।

Advertisement
First Published - August 11, 2023 | 12:46 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement