facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

तोशाखाना मामले में दोषसिद्धि के खिलाफ इमरान खान की याचिका पर सुनवाई गुरुवार तक स्थगित

Advertisement

इमरान खान को दोषी करार दिये जाने के दिन ही उन्हें लाहौर से गिरफ्तार किया गया और अटक जिला जेल में भेज दिया गया।

Last Updated- August 22, 2023 | 8:02 PM IST
इमरान खान और कुरैशी को हाई-प्रोफाइल कैदी का दर्जा, जेल में करना होगा काम , Pakistan: Imran Khan and Qureshi given the status of high-profile prisoners, will have to work in jail

इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की दोषसिद्धि और सजा के फैसले को चुनौती देने वाली उनकी याचिका पर सुनवाई मंगलवार को दो दिन के लिए स्थगित कर दी। इस्लामाबाद सत्र अदालत के न्यायाधीश हुमायूं दिलावर ने पांच अगस्त को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान (70) को भ्रष्टाचार का दोषी पाया था और उन्हें तीन साल के कारावास की सजा सुनाई थी।

पाकिस्तान निर्वाचन आयोग की शिकायत पर मामला शुरू हुआ

खान को दोषी करार दिये जाने के दिन ही उन्हें लाहौर से गिरफ्तार किया गया और अटक जिला जेल में भेज दिया गया। पाकिस्तान निर्वाचन आयोग की शिकायत पर पिछले साल अक्टूबर में मामला शुरू किया गया था। आयोग ने इसी मामले में खान को पहले अयोग्य करार दिया था। खान ने दोषसिद्धि को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय में चुनौती दी और अपनी सजा को निलंबित करने और फैसले को पलटने का अनुरोध किया। जब मंगलवार को सुनवाई शुरू हुई तो आयोग के वकील अमजद परवेज ने कहा कि उन्हें मामले के रिकॉर्ड मुहैया नहीं कराये गये हैं।

Also read: Pakistan के सुप्रीम कोर्ट ने वकील की हत्या मामले में Imran Khan की गिरफ्तारी पर रोक लगाई

सुनवाई गुरुवार तक स्थगित

उन्होंने कहा, ‘मैं अदालत से अनुरोध करता हूं कि मुझे दलीलों के लिए मामला तैयार करने का समय दें।’ खान के वकील लतीफ खोसा ने आयोग के वकील के कदम का विरोध करते हुए कहा, ‘मैं और अधिक समय मांगने के उनके अनुरोध का विरोध करता हूं।’

खोसा ने सुनवाई पर जोर दिया और खान की सजा निलंबित करने की मांग की। हालांकि इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश आमिर फारूक और न्यायमूर्ति तारिक महमूद जहांगीरी ने आयोग के वकील के अनुरोध को स्वीकार कर लिया तथा सुनवाई गुरुवार तक स्थगित कर दी। खान की दोषसिद्धि निलंबित होने पर उन्हें जेल से रिहा कर दिया जाएगा। खान की पार्टी ने ‘पीटीआई’ से बातचीत में पुष्टि की कि सुनवाई गुरुवार तक स्थगित कर दी गई।

Advertisement
First Published - August 22, 2023 | 8:01 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement