facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर आग से हड़कंप, भारत की 37 उड़ानें प्रभावित; यात्रियों को हुई परेशानी

Advertisement

भारत और हीथ्रो के बीच 98 उड़ानें संचालित करने वाली ब्रिटिश एयरवेज ने एक्स पर कहा कि हीथ्रो से सफर शुरू करने वाले यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे शुक्रवार को यात्रा न करें।

Last Updated- March 21, 2025 | 11:40 PM IST
Airport
प्रतीकात्मक तस्वीर | फोटो क्रेडिट: Pexels

ब्रिटेन के लंदन ​स्थित हीथ्रो हवाई अड्डे के एक विद्युत उपकेंद्र में आग लगने से बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण उड़ानों का संचालन शुक्रवार को रोक दिया गया। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस घटना के कारण भारत से संचालित होने वाली 37 उड़ानें प्रभावित हुईं। इनमें कई देर से चलीं तो कई को रद्द करना पड़ा। भारत और यूरोप के बीच महत्त्वपूर्ण प्रवेश द्वार कहे जाने वाले हीथ्रो हवाई अड्डे पर इस रूट से सबसे अ​धिक फ्लाइट आती जाती हैं।

एयरपोर्ट ऑपरेटर ने शुक्रवार सुबह एक्स पर कहा, ‘बिजली उपकेंद्र में आग लगने के कारण हीथ्रो एयरपोर्ट पर विद्युत आपूर्ति बा​धित हो गई। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हवाई अड्डा 21 मार्च को रात 11.59  बजे तक बंद रहेगा। या​त्री इस दौरान एयरपोर्ट के लिए न निकलें। ताजा जानकारी के लिए संबं​धित एयरलाइंस से संपर्क में बने रहें।’ हीथ्रो अंतरराष्ट्रीय यात्रा की सुविधा देने वाले दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक है। यहां से प्रतिदिन लगभग 1,280 उड़ानें संचालित होती हैं। भारत से भी हर रोज यहां 37 उड़ानें आती-जाती हैं। विमानन क्षेत्र पर नजर रखने वाली फर्म सिरियम के अनुसार भारत-हीथ्रो रूट पर एयर इंडिया, ब्रिटिश एयरवेज, वर्जिन एटलांटिक और एयर कनाडा जैसी चार एयरलाइनें सेवाएं देती हैं।

एयर इंडिया ने एक बयान में कहा, ‘मुंबई से लंदन हीथ्रो जाने वाली एआई129 उड़ान मुंबई लौट रही है, जबकि दिल्ली से एआई161 उड़ान को फ्रैंकफर्ट भेजा गया है। इसके साथ लंदन हीथ्रो से आने-जाने वाली एआई 111 समेत हमारी सभी शेष उड़ानें 21 मार्च के लिए रद्द कर दी गई हैं। सेवाएं बहाल होने के बारे में अगली सूचना से यात्रियों को ​अवगत करा दिया जाएगा। एयर इंडिया ने यह भी कहा कि लंदन गैटविक के लिए उसकी उड़ानें अप्रभावित रहेंगी।’ फ्लाइटरडार 24 डॉटकॉम के अनुसार आग लगने के बाद जिस समय हवाई अड्डे पर संचालन बंद करने की घोषणा की गई, उस समय दुनिया भर से 120 विमान हीथ्रो आने के लिए उड़ान भर चुके थे। सूचना फैलते ही इन सभी विमानों को अन्य हवाई अड्डों की ओर मोड़ा गया या वापस उसी हवाई अड्डे पर भेजने का निर्देश दिया गया जहां से उड़ान भरी थी।

भारत और हीथ्रो के बीच 98 उड़ानें संचालित करने वाली ब्रिटिश एयरवेज ने एक्स पर कहा कि हीथ्रो से सफर शुरू करने वाले यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे शुक्रवार को यात्रा न करें। विमान संचालन शुरू होने के बारे में अगली सूचना जल्द साझा की जाएगी।

 ब्रिटिश एयरवेज के पास भारत और एलएचआर के बीच प्रतिदिन आठ उड़ानें हैं जबकि वर्जिन अटलांटिक के पास दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु से एलएचआर के लिए प्रतिदिन पांच उड़ानें हैं। विमानन विश्लेषण फर्म सिरियम ने कहा कि लगभग 1,45,000 से अधिक यात्री इस घटना की वजह से प्रभावित हो सकते हैं। ब्रिटिश एयरवेज के प्रवक्ता ने कहा कि हवाई अड्डे के अस्थायी रूप से बंद होने से उसके उड़ान कार्यक्रम पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ा है। हवाई अड्डे ने एक बयान जारी कर कहा, ‘हमारे यात्रियों और सहकर्मियों की सुरक्षा बनाए रखने के लिए हमारे पास हीथ्रो को शुक्रवार को पूरे दिन के लिए बंद करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।’ उसने कहा, ‘हमें अगले दिनों के दौरान बड़े व्यवधान की आशंका है, ऐसे में यात्रियों को तब तक किसी भी परिस्थिति में हवाई अड्डे पर नहीं आना चाहिए जब तक वह फिर से नहीं खुल जाता।’

इस साल जनवरी में यह सबसे व्यस्त रहा और 63 लाख से अधिक यात्री यहां आए। यह संख्या पिछले साल की इसी अवधि से पांच प्रतिशत अधिक है। जनवरी लगातार 11वां महीना रहा जब औसतन प्रतिदिन 2,00,000 से अधिक यात्री यहां आए। लंदन अग्निशमन विभाग ने बताया कि गुरुवार देर रात लगी आग को काबू करने के लिए दमकल की 10 गाड़ियां और लगभग 70 अग्निशमन कर्मी घटना स्थल पर भेजे गए थे। 

लंदन महानगर पुलिस ने कहा है कि हीथ्रो हवाई अड्डे पर लगी लगी आग में अभी तक किसी गड़बड़ी का कोई संकेत नहीं मिला है, लेकिन आतंकवाद के मामलों के विशेषज्ञ इसके कारणों की जांच कर रहे हैं। 

Advertisement
First Published - March 21, 2025 | 11:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement