facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

जापान में भारी बर्फबारी से आफत, 17 लोगों की मौत, 93 अन्य लोग घायल

Advertisement

जापान में पिछले सप्ताह से उत्तरी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हो रही है। हाईवे पर सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं, जिससे सामान आपूर्ति में देरी हो रही है।

Last Updated- December 26, 2022 | 3:16 PM IST
Heavy snowfall in Japan

जापान में भारी बर्फबारी के कारण 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि 90 से अधिक लोग घायल हो गए। कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति ठप पड़ गई है। आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

दमकल एवं आपदा प्रबंधन एजेंसी के अनुसार, जापान में पिछले सप्ताह से उत्तरी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हो रही है। हाईवे पर सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं, जिससे सामान आपूर्ति में देरी हो रही है। एजेंसी के मुताबिक़, शनिवार तक अलग-अलग घटनाओं में 11 लोगों की मौत हो गई है।

क्रिसमस सप्ताहांत में अधिक बर्फबारी से सोमवार सुबह तक मृतक संख्या बढ़कर 17 हो गई और घायलों की संख्या 93 है। इनमें से कई लोग छतों पर से बर्फ हटाते समय गिर गए या छतों से गिरने वाले बर्फ के बड़े बड़े ढेलों के नीचे दब गए। बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों में नगरपालिका कार्यालयों ने लोगों से बर्फ हटाने के दौरान सावधानी बरतने और अकेले काम न करने का आग्रह किया है।

नीगाता चावल की बुआई के लिए पहचाना जाता है। वहां जापानी चावल का केक ‘मोची’ बनाने वाले कुछ लोगों ने बताया कि नववर्ष के दौरान इसकी बिक्री अधिक होती है, लेकिन अब उसकी आपूर्ति में परेशानी आ रही है।

Advertisement
First Published - December 26, 2022 | 3:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement