facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

हैलो फ्रॉम #Melodi टीम…जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी के साथ वीडियो किया शेयर

Advertisement

मेलोनी ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी मित्रता को जाहिर करते हुए इस वीडियो का शीर्षक ‘‘नमस्ते दोस्तों, मेलोडी की ओर से’’ दिया है।

Last Updated- June 15, 2024 | 4:38 PM IST
Modi-Meloni bilateral meeting at G7 Summit
Modi-Meloni bilateral meeting at G7 Summit

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने हाल में संपन्न जी7 शिखर बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ अपना एक सेल्फी वीडियो साझा किया है।

मेलोनी ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी मित्रता को जाहिर करते हुए इस वीडियो का शीर्षक ‘‘नमस्ते दोस्तों, मेलोडी की ओर से’’ दिया है। दोनों नेताओं ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी की दक्षिणी इटली के अपुलिया की एक दिवसीय यात्रा के अंत में मुलाकात की थी।

इस दौरान मोदी ने जी 7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के वास्ते निमंत्रण देने के लिए मेलोनी को धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री के रूप में ऐतिहासिक तीसरे कार्यकाल के लिये कार्यभार संभालने के बाद यह उनकी पहली विदेश यात्रा थी। पांच सेकंड का यह वीडियो मेलोनी ने शनिवार को अपने ‘एक्स’ अकाउन्ट पर साझा किया था। देश की पहली महिला प्रधानमंत्री मेलोनी (47) ने वीडियो में कहा, ‘‘मेलोडी टीम की ओर से नमस्कार।’’ वीडियो में 73 वर्षीय मोदी हंसते हुए नजर आ रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो को फिर से साझा करते हुए लिखा, ‘‘भारत-इटली की मित्रता कायम रहे!’’ इससे पहले शनिवार को जी-7 शिखर सम्मेलन में दोनों नेताओं की एक सेल्फी वायरल हुई थी। शुक्रवार को यहां द्विपक्षीय वार्ता के दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा की थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा था, ‘‘प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ बहुत अच्छी बैठक हुई।’’

बैठक के बाद मोदी ने कहा था, ‘‘हमने वाणिज्य, ऊर्जा, रक्षा, दूरसंचार आदि क्षेत्रों में भारत-इटली संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। दोनों देश जैव ईंधन, खाद्य प्रसंस्करण और महत्वपूर्ण खनिजों जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम करेंगे।’’

Advertisement
First Published - June 15, 2024 | 4:35 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement