facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

शहबाज शरीफ और जनरल आसिम मुनीर से मिला ईरानी डेलीगेशन, इस्लामाबाद पर टिकी दुनिया की नजरें

Advertisement

ईरानी प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार रात को इस्लामाबाद पहुंचा था, जहां उसे अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के नेतृत्व वाले अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत करनी है

Last Updated- April 11, 2026 | 8:14 PM IST
islamabad talks
ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बागेर गालिबफ (बाएं) और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ | फोटो: PTI

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान और अमेरिका के बीच अहम शांति वार्ता के लिए हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में ईरान का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को पाकिस्तान पहुंचा था। आज ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर से मुलाकात कर बातचीत की।

अब यह प्रतिनिधिमंडल अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के नेतृत्व वाले अमेरिकी टीम के साथ बातचीत करेगा। ईरान की तरफ से इस प्रतिनिधिमंडल में संसद के स्पीकर मोहम्मद बागेर गालिबफ और विदेश मंत्री अब्बास अराघची शामिल हैं।

Also Read: अमित क्षत्रिय: अमेरिका के मून मिशन के पीछे मौजूद भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक की पूरी कहानी

इस्लामाबाद में शांति वार्ता पर टिकी नजर

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शरीफ ने कुछ दिन पहले ही दो हफ्ते के युद्धविराम का दावा किया था और कहा था कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत इसी सप्ताहांत में इस्लामाबाद में होगी। ईरानी सरकारी मीडिया ‘प्रेस टीवी’ के मुताबिक, शनिवार सुबह ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तान के कई वरिष्ठ नेताओं और सैन्य अधिकारियों से मुलाकात की, हालांकि बातचीत की डिटेल सामने नहीं आई है।

गौरतलब है कि 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर संयुक्त हमले के बाद पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ गया था, और उसी के बाद से हालात युद्ध जैसे बने हुए हैं। ऐसे माहौल में यह पहली बार है जब ईरान और अमेरिका के बीच इतने हाई-लेवल पर बातचीत हो रही है।

पाकिस्तानी विदेश कार्यालय के बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री शरीफ ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल से भी मुलाकात की, जिसमें उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर भी शामिल थे। बयान में कहा गया कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत का माहौल सकारात्मक है और उम्मीद जताई गई है कि यह वार्ता क्षेत्र में स्थायी शांति की दिशा में अहम कदम साबित हो सकती है। प्रधानमंत्री शरीफ ने दोहराया कि पाकिस्तान इस प्रक्रिया में दोनों देशों की मदद करने के लिए तैयार है। वहीं, विदेश मंत्री इसहाक डार ने भी उम्मीद जताई कि दोनों पक्ष बातचीत को सकारात्मक तरीके से आगे बढ़ाएंगे।

Advertisement
First Published - April 11, 2026 | 8:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement