facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Hinduja family: हिंदूजा परिवार पर नौकरों के शोषण का आरोप, नौकर की सैलरी से ज्यादा खर्चा कुत्ते पर किया

Advertisement

हिंदूजा परिवार के वकीलों ने इन दावों को खारिज कर दिया। उन्होंने नौकरों की गवाही का हवाला दिया, जिन्होंने कहा कि उनके साथ सम्मान से पेश आया गया

Last Updated- June 18, 2024 | 8:03 PM IST
Dog

ब्रिटेन के सबसे अमीर हिंदूजा परिवार पर उनके नौकरों को अवैध रूप से लाने और उनका शोषण करने का आरोप है। स्विट्जरलैंड की अदालत में उन्हें जेल की सजा सुनाए जाने की मांग की गई है। अभियोजक यवेस बर्टोसा ने अदालत में बताया कि, “उन्होंने एक कुत्ते पर अपने एक नौकर से ज्यादा खर्च किया।” उन्होंने यह भी दावा किया कि एक महिला को सिर्फ सात स्विस फ्रैंक (655 रुपये) हफ्ते के सातों दिन और दिन में 18 घंटे तक काम करने के लिए दिए जाते थे।

अभियोजक ने यह भी कहा कि नौकरों के कॉन्ट्रैक्ट में काम के घंटों या छुट्टी के दिनों का जिक्र नहीं था, क्योंकि उन्हें जरूरत के हिसाब से उपलब्ध रहना पड़ता था। अभियोजक ने यह भी तर्क दिया कि नौकरों के पासपोर्ट जब्त कर लिए गए थे और उनके पास खर्च करने के लिए स्विस फ्रैंक नहीं थे क्योंकि उनका वेतन भारत में दिया जाता था।

उन्होंने कहा कि नौकर अपने नियोक्ता की अनुमति के बिना घर नहीं छोड़ सकते थे और उनकी स्वतंत्रता बहुत कम थी या बिल्कुल नहीं थी। अभियोजक ने अजय हिंदूजा और उनकी पत्नी नम्रता को जेल की सजा सुनाए जाने की मांग की और परिवार से 1 मिलियन स्विस फ्रैंक (करीब 9 करोड़ 43 लाख रुपये) अदालती खर्चों के लिए और कर्मचारियों के लिए मुआवजा राशि के रूप में 3.5 मिलियन फ्रैंक (करीब 33 करोड़) देने की मांग की।

हिंदूजा परिवार ने आरोपों पर क्या कहा:

हिंदूजा परिवार के वकीलों ने इन दावों को खारिज कर दिया। उन्होंने नौकरों की गवाही का हवाला दिया, जिन्होंने कहा कि उनके साथ सम्मान से पेश आया गया। हिंदूजा परिवार ने अभियोजक पर यह आरोप भी लगाया कि वो वेतन को लेकर गलत तस्वीर पेश कर रहे हैं। उनके वकील का कहना है कि वेतन कर्मचारियों की पूरी कमाई नहीं बताता क्योंकि उन्हें रहने और खाने की सुविधा भी दी जाती थी।

18 घंटे काम करने के दावे को भी हिंदूजा परिवार के वकीलों ने अतिशयोक्ति बताया। उन्होंने कहा, “जब वो बच्चों के साथ फिल्म देखते हैं, तो क्या इसे काम माना जा सकता है? मुझे नहीं लगता।” वकीलों ने आगे कहा कि “अमीरों को लूटकर गरीबों को अमीर बनाना” आकर्षक लगता है, लेकिन “इस मामले में दिया गया फैसला न्यायिक होना चाहिए।”

Advertisement
First Published - June 18, 2024 | 7:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement