facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Hong Kong ने विदेशी घर खरीदारों, शेयर कारोबारियों के लिए घटाया टैक्स

Advertisement

शेयर की खरीद-फरोख्त पर स्टाम्प शुल्क को 0.13 प्रतिशत से घटाकर 0.1 प्रतिशत करने की योजना का भी ऐलान किया गया है।

Last Updated- October 25, 2023 | 7:22 PM IST
बकाया टैक्स अप्रैल तक नहीं हो माफ तो सीधे CPC से करें बात, Grievances for unextinguished tax demands can be submitted to CPC

हांगकांग ने बाजार को बढ़ावा देने के लिए कुछ घर खरीदारों और शेयर कारोबारियों के लिए करों में बुधवार को कटौती की। इस कदम का मकसद शहर की वैश्विक वित्तीय केंद्र के रूप में प्रतिष्ठा कायम रखना है।

मुख्य कार्यकारी जॉन ली ने कहा कि अनिवासी खरीदारों (non-resident buyers) और अधिक संपत्ति खरीदने के इच्छुक वर्तमान स्थानीय मकान मालिकों पर लगाए जाने वाले अतिरिक्त स्टाम्प शुल्क को आधा कर दिया जाएगा।

वार्षिक नीति संबोधन में ली ने शेयर की खरीद-फरोख्त पर स्टाम्प शुल्क को 0.13 प्रतिशत से घटाकर 0.1 प्रतिशत करने की योजना का भी ऐलान किया।

उन्होंने कहा कि एक वित्तीय केंद्र के रूप में शहर की स्थिति को बनाए रखने के लिए एक जीवंत शेयर बाजार महत्वपूर्ण है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पिछले दिसंबर में घर की कीमतों में सालाना आधार पर 15 प्रतिशत की गिरावट आई और 2022 में आवासीय संपत्ति लेनदेन 39 प्रतिशत घट गया है।

हालांकि, हांगकांग की संपत्ति सलाहकार जोन्स लैंग लासाले के चेयरमैन जोसेफ त्सांग ने कहा कि उन्हें लगता है कि ली के कुछ संपत्ति कर में कटौती करने का बाजार पर सीमित प्रभाव पड़ेगा।

ली द्वारा घोषित अन्य नीतिगत विशेषताओं में निवेशकों के लिए एक प्रवेश कार्यक्रम और नवजात शिशुओं के माता-पिता को 20,000 हांगकांग डॉलर (2,556 अमेरिकी डॉलर) का नकद बोनस शामिल है।

Advertisement
First Published - October 25, 2023 | 7:22 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement