facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दक्षिणी अल्जीरिया में भीषण बस हादसा, 34 लोगों की मौत, कई घायल

Advertisement

यह टक्कर सहारा रेगिस्तान के तमनरासेत प्रांत में स्थानीय समयानुसार तड़के चार बजे हुई, जिसकी वजह से दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई।

Last Updated- July 19, 2023 | 7:51 PM IST

दक्षिणी अल्जीरिया (Algeria Bus crash) में बुधवार को एक बस और पिकअप ट्रक की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग जाने से उनमें सवार 34 यात्रियों की मौत हो गई और 12 घायल हो गए। अल्जीरियाई नागरिक सुरक्षा सेवा (एसीपीएस) ने यह जानकारी दी।

एसीपीएस ने एक बयान में बताया कि यह टक्कर सहारा रेगिस्तान के तमनरासेत प्रांत में स्थानीय समयानुसार तड़के चार बजे हुई, जिसकी वजह से दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई।

बयान के मुताबिक, बस में सवार सभी यात्री आग की चपेट में आ गए। एसीपीएस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। सोशल मीडिया पर प्रसारित तस्वीरों में दिख रहा है कि आपातकालीन सेवा के कर्मचारी पीड़ितों के शव बैग में भरकर ले जा रहे हैं और घटनास्थल पर बस एवं ट्रक के जले हुए अवशेष मौजूद हैं, जो एक-दूसरे से उलझे हुए हैं।

ट्रक के चालक का केबिन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त

टक्कर के कारण ट्रक के चालक का केबिन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। इस हादसे से करीब दो सप्ताह पहले भी उत्तरी अल्जीरिया के बोर्दजी बोउ अरिदजी में बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें आठ लोगों की जान चली गई थी और 17 घायल हुए थे। एपी

Advertisement
First Published - July 19, 2023 | 7:51 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement