facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

यूक्रेन के मिकोलाइव शहर में ड्रोन हमले से होटल में लगी आग, रूस ने कहा- शिपयार्ड को भी बनाया निशाना

Advertisement

यूक्रेन के दक्षिणी मिकोलाइव प्रांत के गवर्नर विताली किम ने कहा कि रूसी ड्रोन ने प्रांतीय राजधानी (मिकोलाइव) में एक होटल को “गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त” कर दिया।

Last Updated- April 28, 2024 | 7:24 PM IST
रूस ने यूक्रेन के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर 99 ड्रोन और मिसाइल से हमले किए- अधिकारी, Russia-Ukraine war: Russia attacks Ukraine's energy infrastructure with 99 drones and missiles - officials
Representative Image

Russia-Ukrain War: रूसी ड्रोन हमले में रविवार तड़के मिकोलाइव शहर पर हमला किया गया जिससे एक होटल में आग लग गई और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा। प्रांतीय गवर्नर ने यह जानकारी दी। यह हमला ऐसे समय किया गया जब दो साल से अधिक समय से चल रहे युद्ध में यूक्रेनी सैनिकों को गोला-बारुद की कमी से जूझना पड़ रहा है।

यूक्रेन के दक्षिणी मिकोलाइव प्रांत के गवर्नर विताली किम ने कहा कि रूसी ड्रोन ने प्रांतीय राजधानी (मिकोलाइव) में एक होटल को “गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त” कर दिया।

हमले से होटल में आग लग गई जिसे हालांकि बाद में बुझा दिया गया। किम ने यह भी बताया कि हमले से शहर के घरों और कार्यालयों को गर्म रखने वाले बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है, लेकिन उन्होंने कोई विवरण नहीं दिया।

रूसी सरकारी एजेंसी आरआईए ने दावा किया कि मिकोलाइव पर हमले में एक ‘शिपयार्ड’ को निशाना बनाया गया जहां नौसैनिक ड्रोन एकत्र किए जाते हैं, इसके साथ ही एक होटल को भी निशाना बनाया गया जिसमें “अंग्रेजी बोलने वाले भाड़े के सैनिक” रहते हैं जो यूक्रेन के लिए लड़ते हैं।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने रविवार सुबह कहा कि देश के दक्षिण-पश्चिम में चार क्षेत्रों में रात भर में 17 यूक्रेनी ड्रोन गिराए गए। यूक्रेन के अधिकारियों के अनुसार, शनिवार और रात भर रूसी गोलाबारी में पूरे यूक्रेन में कम से कम सात नागरिक घायल हो गए।

Advertisement
First Published - April 28, 2024 | 7:24 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement