facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Human Rights: स्पेन अंतरराष्ट्रीय अदालत में इजराइल के खिलाफ जनसंहार के मुकदमे में पक्षकार बनने की अर्जी देगा बार्सिलोना

Advertisement

दक्षिण अफ्रीका ने संयुक्त राष्ट्र की अंतरराष्ट्रीय न्याय अदालत में दाखिल याचिका में इजराइल पर गाजा में जनसंहार करने का आरोप लगाया है।

Last Updated- June 06, 2024 | 9:45 PM IST
Israeli strikes kill 22 in northern Gaza: Palestinian officials उत्तरी गाजा में इजराइली हमलों में 22 लोगों की मौत: फलस्तीनी अधिकारी

स्पेन अंतरराष्ट्रीय न्याय अदालत में अर्जी देकर दक्षिण अफ्रीका द्वारा इजराइल के खिलाफ दायर मुकदमे में पक्षकार बनने की अनुमति मांगेगा। स्पेन के विदेश मंत्री ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की। दक्षिण अफ्रीका ने संयुक्त राष्ट्र की अंतरराष्ट्रीय न्याय अदालत में दाखिल याचिका में इजराइल पर गाजा में जनसंहार करने का आरोप लगाया है।

स्पेन पहला यूरोपीय देश है जिसने पिछले साल दक्षिण अफ्रीका द्वारा अंतरराष्ट्रीय अदालत में दाखिल याचिका से जुड़ने की पहल की है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि इजराइल ने गाजा पर सैन्य कारवाई के दौरान जनसंहार संधि का उल्लंघन किया है और बड़ी संख्या में आम लोगों की जान गई है।

मैक्सिको, कोलंबिया, निकारागुआ, लीबिया और फलस्तीन पहले ही मुकदमे से जुड़ने की अर्जी दे चुके हैं। अदालत ने इजराइल को दक्षिणी गाजा के शहर रफह में सैन्य कार्रवाई तत्काल रोकने का आदेश दिया है लेकिन इजराइल ने आदेश का अनुपालन नहीं किया है।

विदेश मंत्री जोस मैनयुल अल्बारेस ने मैड्रिड में कहा, ‘‘हमने गाजा में जारी सैन्य कार्रवाई की वजह से यह फैसला लिया है। हम चाहते हैं कि गाजा और पश्चिम एशिया में शांति स्थापित हो और इसके लिए हमें अदालत में हर तरह का समर्थन करना चाहिए।’’ इजराइल ने अपनी सेना द्वारा जनसंहार किए जाने से इनकार किया है।

इजराइल के मुताबिक, वह पिछले साल अक्टूबर में दक्षिणी इजराइल पर हुए हमले के बाद केवल हमास को कुचलने के लिए अभियान चला रहा है।

Advertisement
First Published - June 6, 2024 | 9:45 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement