facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अमेरिका में रुकी सैंकड़ों उड़ानें, साइबर हमले की आशंका को AFA ने नकारा

Advertisement
Last Updated- January 12, 2023 | 10:25 AM IST
US airports

अमेरिका में बुधवार को अचानक से सैकड़ों उड़ाने कैंसिल हो गई। अमेरिका के आसमान में कुछ घंटों के लिए सन्राटा पसर गया। उड़ान भरने को तैयार कई विमान एयपरोर्ट पर ही खड़े हो गए। अमेरिका के हवाई यातायात में अचानक से आई इतनी  बड़ी गड़बड़ी की खबर से हलचल मच गई। कई घंटों की मशक्कत के बात उड़ाने धीरे-धीरे करके बहाल की जा सकीं। अमेरिका के सिविल एविशन रेगुलेटर – फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने बताया है कि उसके सिस्टम में गंभीर तकनीकी खराबी आने के कारण ऐसा हुआ।

अमेरिका में तमाम फ्लाइट्स बुधवार की सुबह तकनीकी खराबी के कारण उड़ान नहीं भर पाईं, भारत में उस समय शाम हो चली थी। रॉयटर्स ने पहले खबर दी कि भारतीय समय के मुताबिक शाम 4 बजे के करीब अमेरिका के अलग-अलग एयरपोर्ट्स पर 400 से ज्यादा विमान खड़े रह गए।

समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक इस मामले में अब व्हाइट हाउस ने कहा है कि पायलटों और अन्य कर्मियों को हवाई मुद्दों के बारे में अलर्ट करने वाली एक प्रणाली में तकनीकी खराबी आने की वजह से ये गड़बड़ी हुई। हालांकि इस मामले में व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिकी सिविल एविशन रेगुलेटर – फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन को किसी साइबर हमले के कोई सबूत नहीं मिले हैं।

तकनीकी खराबी आने के चलते अमेरिका में सैकड़ों विमानों की आवाजाही ठप हो गई थी। उड़ानों पर नजर रखने वाली कंपनी ‘फ्लाइट अवेयर’ के अनुसार इस खराबी के कारण घरेलू, अमेरिका आने तथा यहां से जाने वाली 9,500 से अधिक उड़ानों के परिचालन में देरी हुई, जबकि 1,300 उड़ाने रद्द की गईं।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन ज्यां-पियरे ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ फिलहाल साइबर हमले का कोई सबूत नहीं है। राष्ट्रपति ने परिवहन मंत्रालय को कारणों की पूरी जांच करने और इसके बार में जानकारी देने का निर्देश दिया है। प्रतिदिन हवाई सफर करने वाले अमेरिकियों की सुरक्षा शीर्ष प्राथमिकता है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हम सुनिश्चित करना चाहते हैं कि वे सुरक्षित हों। यह राष्ट्रपति, परिवहन मंत्रालय खास तौर पर एफएए की शीर्ष प्राथमिकता है। हम कारणों के बारे में जानना चाहते हैं ताकि ऐसा दोबारा न हो।’’ परिवहन मंत्री पेटे बटिगिएग ने कहा कि उन्होंने मूल कारणों को जानने के लिए एक प्रक्रिया का निर्देश दिया है और आगे की कार्रवाई के संबंध में कुछ सिफारिशें की हैं।

(एजेंसी के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - January 12, 2023 | 10:25 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement