facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

एक दोषी की सजा माफ करने पर आलोचनाओं में घिरी हंगरी की राष्ट्रपति ने दिया इस्तीफा 

Advertisement

नोवाक ने एक सरकारी बाल आश्रय में बाल यौन उत्पीड़न मामले से जुड़े सबूतों को छुपाने के एक दोषी की सजा अप्रैल 2023 में माफ कर दी थी।

Last Updated- February 11, 2024 | 7:31 PM IST
एक दोषी की सजा माफ करने पर आलोचनाओं में घिरी हंगरी की राष्ट्रपति ने दिया इस्तीफा , Hungary's President resigns after facing criticism for pardoning a convict
Photo: Hungary's President Katalin Novak | Twitter

बाल यौन उत्पीड़न मामले में संलिप्तता के दोषी की सजा माफ करने को लेकर आलोचनाओं में घिरी हंगरी की राष्ट्रपति कैटालिन नोवाक ने अपने पद से शनिवार को इस्तीफा दे दिया। नोवाक (46) ने टेलीविजन पर प्रसारित एक संदेश में कहा कि वह राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देंगी। वह 2022 से इस पद की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। 

नोवाक ने एक सरकारी बाल आश्रय में बाल यौन उत्पीड़न मामले से जुड़े सबूतों को छुपाने के एक दोषी की सजा अप्रैल 2023 में माफ कर दी थी। दोषी के खिलाफ यह आरोप साबित हुआ था कि वह पीड़ितों पर आश्रय स्थल के निदेशक पर लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोप वापस लेने का दबाव बना रहा था। इस मामले में सबूत छुपाने की कोशिश करने के अपराध में दोषी को तीन से अधिक वर्ष कारावास की सजा सुनाई गई थी। 

दोषी की सजा माफ करने के नोवाक के इस फैसले का खुलासा होने के बाद देशभर में इसकी व्यापक पैमाने पर आलोचना हुई। नोवाक ने इस निर्णय का खुलासा होने के एक सप्ताह बाद राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दिया। नोवाक ने दोषी की सजा माफ करने के फैसले को लेकर माफी मांगते हुए शनिवार को कहा, ‘‘मैंने गलती की।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘मैं उन लोगों से माफी मांगती हूं जिन्हें मैंने ठेस पहुंचाई है और मैं उन पीड़ितों से भी क्षमा मांगती हूं जिन्हें लगा होगा कि मैं उनके लिए खड़ी नहीं हो रही हूं।’’ नोवाक ने कहा, ‘‘मैं राष्ट्र प्रमुख के रूप में आपको आज आखिरी बार संबोधित कर रही हूं। मैं देश के राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देती हूं।’’ नोवाक हंगरी की पहली महिला और सबसे युवा राष्ट्रपति थीं। 

Advertisement
First Published - February 11, 2024 | 7:31 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement