facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Hurricane Helene: अमेरिका में ‘हेलेन’ तूफान से मरने वालों की संख्या बढ़कर 227 हुई

Advertisement

तूफान के कारण मची तबाही में मारे गए लोगों के शवों को निकालने का काम एक सप्ताह से अधिक समय बाद भी जारी है।

Last Updated- October 06, 2024 | 8:45 AM IST
Aftermath of Hurricane Helene
Representative Image

अमेरिका में ‘हेलेन’ तूफान के कारण मची तबाही में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर शनिवार को 227 हो गई। इस भयानक तूफान ने अमेरिका के दक्षिण-पूर्व में भारी तबाही मचाई और छह राज्यों में लोगों की मौत हुई है।

तूफान के कारण मची तबाही में मारे गए लोगों के शवों को निकालने का काम एक सप्ताह से अधिक समय बाद भी जारी है। ‘हेलेन’ 26 सितंबर को तट पर आया और उसने फ्लोरिडा से उत्तर की ओर बढ़ते हुए व्यापक पैमाने पर विनाश किया। तूफान के प्रभाव से हुई भीषण बारिश में कई मकान बह गए, कई सड़कें नष्ट हो गईं तथा बिजली एवं मोबाइल फोन सेवाएं ठप हो गईं।

तूफान में मारे गए लोगों की संख्या शुक्रवार को 225 थी और इसके अगले दिन यानी शनिवार को ‘साउथ कैरोलाइना’ में दो और लोगों की मौत के मामले सामने आए। यह अब भी स्पष्ट नहीं है कि कितने लोग लापता हैं।

इस बात का भी अंदाजा नहीं लगाया जा सकता कि मृतक संख्या कितनी और बढ़ सकती है। ‘हेलेन’ 2005 में ‘कैटरीना’ तूफान के बाद अमेरिका की मुख्य भूमि पर आया सबसे घातक तूफान है।

Advertisement
First Published - October 6, 2024 | 8:45 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement