facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अमेरिका, चीन यदि स्थिति को ठीक से न संभाल पाये, तो उनके बीच संघर्ष की नौबत आ सकती है:सुलिवन

Advertisement

सुलिवन ने सोमवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति के पास इस सिलसिले में संवाद का मौका है कि वे कितने प्रभावी ढंग से ताइवान जलडमरू मध्य में शांति एवं स्थायित्व का प्रबंधन करते हैं।

Last Updated- November 14, 2023 | 12:35 PM IST
Jake Sullivan

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और उनके चीनी समकक्ष शी चिनपिंग के बीच बहुप्रतीक्षित भेंटवार्ता से पहले अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने कहा है कि यदि स्थिति को ठीक से नहीं संभाला गया तो दोनों देशों के बीच संघर्ष की नौबत आ सकती है। बाइडन और शी बुधवार को सैन फ्रांसिस्को में ‘एपेक (एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग) लीडरशिप’ की बैठक से इतर मुलाकात करेंगे।

सुलिवन ने सोमवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति के पास इस सिलसिले में संवाद का मौका है कि वे कितने प्रभावी ढंग से ताइवान जलडमरू मध्य में शांति एवं स्थायित्व का प्रबंधन करते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ ऐसे कुछ मुद्दे हैं जिनका सघन कूटनीति के जरिए हम प्रबंधन कर पाये हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘तब ही हम वाकई ऐसे ठोस नतीजे मिलने के अवसर की उम्मीद कर सकते हैं जिससे उन क्षेत्रों में अमेरिकी लोगों के वास्ते प्रगति नजर आए जहां हमारे हित परस्पर मिलते हैं। मेरे हिसाब से उदाहरण के लिए फेंटानिल का मुद्दा है।’’

सुलिवन ने कहा, ‘‘ हम आगामी सप्ताह में उस मुद्दे पर कुछ प्रगति की उम्मीद कर रहे हैं तथा उससे उन अन्य मुद्दों पर और सहयोग का द्वार खुलेगा जहां हम चीजों का न केवल प्रबंधन कर रहे हैं बल्कि हम ठोस नतीजे ला पा रहे हैं।’’ अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि सबसे अहम बात यह है कि ‘‘यह जटिल एवं प्रतिस्पर्धी संबंध है जिसे यदि अच्छी तरह नहीं सभाला गया तो उनसे बड़ी आसानी से संघर्ष या टकराव की नौबत आ सकती है।

Advertisement
First Published - November 14, 2023 | 12:35 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement