facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ब्रिटेन में अगर कंजर्वेटिव पार्टी जीतती है तो युवाओं के लिए लागू होगी अनिवार्य राष्ट्रीय सेवा: PM ऋषि सुनक

Advertisement

सैन्य नियुक्ति चयनात्मक होगी, जिसमें पात्रता तय करने के लिए परीक्षा ली जाएगी और इसमें सशस्त्र बल या साइबर रक्षा में काम करना शामिल होगा।

Last Updated- May 26, 2024 | 7:48 PM IST
If Conservative Party wins in Britain then mandatory national service will be implemented for youth: PM Rishi Sunak ब्रिटेन में अगर कंजर्वेटिव पार्टी जीतती है तो युवाओं के लिए लागू होगी अनिवार्य राष्ट्रीय सेवा: PM ऋषि सुनक

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने अपनी पहली बड़ी चुनावी घोषणा करते हुए कहा कि यदि कंजर्वेटिव पार्टी चार जुलाई के चुनाव में जीत दर्ज करती है तो वह युवाओं के लिए अनिवार्य राष्ट्रीय सेवा का एक “साहसिक नया” रूप पेश करेंगे।

भारतीय मूल के नेता सुनक ने कहा कि उनकी योजना में 18 साल के युवाओं को 12 महीने के लिए पूर्णकालिक सैन्य नियुक्ति का विकल्प दिया जाएगा या एक साल के लिए महीने में एक सप्ताहांत के वास्ते स्वैच्छिक सेवा की योजना दी जाएगी।

सैन्य नियुक्ति चयनात्मक होगी, जिसमें पात्रता तय करने के लिए परीक्षा ली जाएगी और इसमें सशस्त्र बल या साइबर रक्षा में काम करना शामिल होगा।

सुनक ने अपनी पार्टी की यह घोषणा करने के लिए एक प्रचार वीडियो में कहा, “ब्रिटेन में हमारे पास गर्व करने के लिए बहुत कुछ है लेकिन हमारे समाज में एक समस्या यह है कि हमारे पास युवाओं की ऐसी पीढ़ियां हैं जिनके पास वे अवसर नहीं हैं जिनके वे हकदार हैं।”

उन्होंने कहा, “ब्रिटेन आज एक ऐसे भविष्य का सामना कर रहा है जो अधिक खतरनाक और अधिक विभाजित है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि लोकतांत्रिक मूल्य किस प्रकार खतरे में हैं। यही कारण है कि हम 18 वर्ष के बच्चों के लिए राष्ट्रीय सेवा का एक साहसिक नया मॉडल पेश करेंगे, जो या तो 12 महीने एक प्रतिस्पर्धी पूर्णकालिक सैन्य आयोग में बिता सकते हैं या प्रति माह एक सप्ताहांत समुदाय के भीतर विभिन्न भूमिकाओं में स्वयंसेवा में लगा सकते हैं, जैसे कि अशक्त लोगों को भोजन आदि वितरित करना या खोज और बचाव में सेवा देना।”

सुनक ने कहा कि इससे युवाओं को मूल्यवान कौशल हासिल करने में मदद मिलेगी, ब्रिटेन अधिक सुरक्षित बनेगा और एक मजबूत राष्ट्रीय संस्कृति का निर्माण होगा।

Advertisement
First Published - May 26, 2024 | 7:48 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement