facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अगर सप्लाई बढ़ानी है तो भारत से दोस्ती करना जरूरी: अमेरिकी वित्त मंत्री

Advertisement
Last Updated- February 25, 2023 | 2:30 PM IST

अमेरिका की वित्त मंत्री जेनेट येलेन ने शनिवार को भारत को अमेरिका का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बताने के साथ ही सप्लाई चेन के लचीलेपन को मजबूती देने के लिए ‘दोस्ताना रुख वाले सप्लायर’ (फ्रेंडशोरिंग) का रुख अपनाने की वकालत की।

येलेन ने यहां G-20 देशों के वित्त मंत्रियों एवं केंद्रीय बैंकों के गवर्नरों की बैठक से अलग अमेरिका और भारत के प्रौद्योगिकी व्यापारिक नेताओं की राउंड टेबल बैठक को संबोधित करते हुए फ्रेंडशोरिंग पर जोर दिया।

फ्रेंडशोरिंग के तहत कच्चा माल एवं सप्लाई चेन को भी साझा मूल्यों वाले देशों से ही मंगाया जाता है। उन्होंने कहा, “अमेरिका भारत का सबसे बड़ा बड़ा व्यापारिक साझेदार है। 2021 में हमारा द्विपक्षीय व्यापार 150 अरब डॉलर से पार कर गया। हमारे लोगों के बीच संबंध हमारे रिश्ते की गहराई की पुष्टि करते हैं। दो लाख भारतीय विद्यार्थी अमेरिका में शिक्षा ग्रहण करते हुए स्कूलों और विश्वविद्यालयों में जाते हैं। दैनिक आधार पर हम एक-दूसरे पर निर्भर हैं।

भारतीय लोग कम्युनिकेशन के लिए व्हाट्सएप का उपयोग करते हैं तो अमेरिकी कंपनियां संचालन के लिए इन्फोसिस पर निर्भर हैं।”

इस राउंड टेबल बैठक में इन्फोसिस के चेयरमैन नंदन नीलेकणि, आईबीएम इंडिया के प्रबंध निदेशक संदीप पटेल, इंटेल इंडिया की कंट्री हेड निवृति राय, फॉक्सकॉन इंडिया के कंट्री हेड जोश फौग्गर और विप्रो के चेयरमैन रिषद प्रेमजी समेत इस क्षेत्र की शीर्ष हस्तियां शामिल थीं।

अमेरिकी वित्त मंत्री ने कहा, “भविष्य के लिए मैं प्रौद्योगिकी क्षेत्र में अपने संबंधों को सशक्त करने की इच्छुक हूं। अमेरिका अपनी सप्लाई चेन का लचीलापन बढ़ाने के लिए फ्रेंडशोरिंग का रवैया अपनाने की दिशा में अग्रसर है। हम इसे भारत जैसे अपने भरोसेमंद कारोबारी साझेदारों के साथ एकीकरण कर अंजाम दे रहे हैं। मसलन, गूगल और ऐप्पल जैसी प्रौद्योगिकी कंपनियां भारत में अपने फोन उत्पादन को बढ़ा रही हैं।”

Advertisement
First Published - February 25, 2023 | 2:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement