facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IMF का अनुमान, 2023 में 2.5% रहेगी Pakistan की ग्रोथ रेट

Advertisement

आईएमएफ का यह अनुमान अन्य बहुपक्षीय एजेंसियों के अनुमान के उलट है, जिन्होंने पाकिस्तान का वृद्धि दर अनुमान काफी नीचे रखा है।

Last Updated- October 11, 2023 | 5:40 PM IST
Pakistan got a loan of 658 million dollars from Asian Development Bank

अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) ने नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान की आर्थिक वृद्धि दर 2023 में 2.5 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है। आईएमएफ का यह अनुमान अन्य बहुपक्षीय एजेंसियों के अनुमान के उलट है, जिन्होंने पाकिस्तान का वृद्धि दर अनुमान काफी नीचे रखा है।

आईएमएफ की ओर से मंगलवार को जारी अक्टूबर के विश्व आर्थिक परिदृश्य (डब्ल्यूईओ) में पाकिस्तान की आर्थिक वृद्धि दर चालू वर्ष में 2.5 प्रतिशत रहने की जबकि अगले साल यानी 2024 में पांच प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है।

समाचार पत्र ‘डॉन’ की बुधवार की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल की आधा प्रतिशत की वृद्धि दर की तुलना में यह बड़ा उछाल है। यह बताता है कि आईएमएफ को भी पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था में जल्द सुधार की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें : भारत पर भी चीन की तरह ऊंचा कर्ज, पर जोखिम कम : IMF

आईएमएफ का हालिया वृद्धि अनुमान चालू वर्ष के लिए सरकार के 3.5 प्रतिशत के वृद्धि दर के लक्ष्य से कम है। हालांकि, यह विश्व बैंक और मनीला स्थित एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के हालिया अनुमान से काफी अधिक है। विश्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष के लिए पाकिस्तान की वृद्धि दर 1.7 प्रतिशत और अगले वर्ष में 2.4 प्रतिशत रहने की भविष्यवाणी की थी।

वैश्विक संस्था ने हाल ही में एक मीडिया कार्यक्रम में दावा किया कि उसके अनुमान अगस्त-सितंबर के आंकड़ों पर आधारित थे।

Advertisement
First Published - October 11, 2023 | 4:21 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement