facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

लोन रिस्ट्रक्चरिंग पर बेंगलूरु में होगी IMF, G20 की राउंडटेबल बैठक

Advertisement

'ग्लोबल सॉवरेन डेट राउंडटेबल' सम्मेलन 25 फरवरी को आयोजित होगा जिसकी सह-अध्यक्षता IMF, विश्व बैंक (World Bank) और भारत करेंगे।

Last Updated- February 15, 2023 | 1:22 PM IST
IMF
BS

समयबद्ध कर्ज पुनर्गठन प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए फरवरी के अंत में बेंगलूरु में ‘ग्लोबल सॉवरेन डेट राउंडटेबल’ (Global sovereign debt roundtable) सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (IMF) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

‘ग्लोबल सॉवरेन डेट राउंडटेबल’ सम्मेलन 25 फरवरी को आयोजित होगा जिसकी सह-अध्यक्षता IMF, विश्व बैंक (World Bank) और भारत करेंगे। भारत इस समय G20 समूह का अध्यक्ष है।

IMF में रणनीति एवं नीति समीक्षा विभाग की निदेशक सेइला पजारबसिओग्लू ने यहां संवाददाताओं से कहा कि यह गोलमेज बैठक बुनियादी तौर पर समयबद्ध कर्ज पुनर्गठन प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों और हाल के समय में पेश आई चुनौतियों पर चर्चा करने के लिए आयोजित की जा रही है।

उन्होंने कहा कि इस बैठक का उद्देश्य कर्ज पुनर्गठन से संबंधित कुछ बुनियादी बिंदुओं की परिभाषा और मानकों को सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा, ‘इसका मकसद किसी एक देश से संबंधित मामले पर चर्चा करना नहीं है।’

यह भी पढ़ें : WPI Inflation : जनवरी में घटकर दो साल के निचले स्तर 4.73 प्रतिशत पर 

इस बैठक का आयोजन G20 देशों के वित्त मंत्रियों एवं केंद्रीय बैंकों के गवर्नर की बैठक के साथ ही होगा। G20 बैठक में डिजिटलीकरण कार्यक्रम से जुड़े बिंदुओं पर मुख्य रूप से चर्चा होने की उम्मीद है। IMF अधिकारी ने कहा कि भारत डिजिटलीकरण की दिशा में प्रगति के मामले में अग्रणी स्थिति में है।

Advertisement
First Published - February 15, 2023 | 1:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement