facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IMF ने पाक की विदेशी ऋण आवश्यकता को घटाकर 25 अरब डॉलर किया

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के प्रतिनिधिमंडल ने 15 नवंबर को पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ दो सप्ताह की लंबी बातचीत पूरी की।

Last Updated- November 18, 2023 | 2:34 PM IST
Pakistan got a loan of 658 million dollars from Asian Development Bank
Representative Image

आईएमएफ ने चालू वित्त वर्ष के लिए पाकिस्तान की विदेशी ऋण आवश्यकताओं को घटाकर 25 अरब अमेरिकी डॉलर कर दिया है। बहुपक्षीय एजेंसी ने नकदी की कमी से जूझ रहे पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को बड़ी राहत देते हुए इसमें 3.4 अरब अमेरिकी डॉलर की कटौती की है।

एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार की एक रिपोर्ट में शनिवार को यह जानकारी दी गई।

रिपोर्ट के अनुसार, वाशिंगटन स्थित वैश्विक ऋणदाता ने सरकार के आर्थिक पूर्वानुमानों को खारिज करते हुए आर्थिक वृद्धि अनुमान को घटाकर केवल दो प्रतिशत कर दिया।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के प्रतिनिधिमंडल ने 15 नवंबर को पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ दो सप्ताह की लंबी बातचीत पूरी की।

इसके बाद एक कर्मचारी-स्तरीय समझौते की घोषणा हुई, जिसके तहत पहले से सहमत तीन अरब अमेरिकी डॉलर के ऋण की दूसरी किश्त के रूप में 70 करोड़ अमेरिकी डॉलर जारी किए जाएंगे।

रिपोर्ट में कहा गया कि इस साल जुलाई की तुलना में, आईएमएफ ने चालू वित्त वर्ष के लिए विदेशी ऋण आवश्यकताओं को 28.4 अरब अमेरिकी डॉलर से घटाकर 25 अरब अमेरिकी डॉलर कर दिया है। सरकार पहले ही चार महीनों में छह अरब अमेरिकी डॉलर उधार ले चुकी है।

Advertisement
First Published - November 18, 2023 | 2:34 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement