facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत के लिए 8% ग्रोथ रेट का अनुमान हमारा नहीं: IMF

Advertisement

आईएमएफ की प्रवक्ता जूली कोजैक ने गुरुवार को यहां संवाददाताओं से कहा, “सुब्रमण्यन द्वारा व्यक्त किए गए विचार आईएमएफ में भारत के प्रतिनिधि के रूप में उनकी भूमिका में थे।”

Last Updated- April 05, 2024 | 3:08 PM IST
IMF
Representative Image

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने अपने कार्यकारी निदेशक कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम के भारत की वृद्धि दर को लेकर हालिया बयान से खुद को अलग करते हुए कहा है कि यह अनुमान उसका नहीं है। आईएमएफ ने कहा है कि सुब्रमण्यम उसके मंच पर भारत के प्रतिनिधि की भूमिका में थे।

आईएमएफ की प्रवक्ता जूली कोजैक ने गुरुवार को यहां संवाददाताओं से कहा, “सुब्रमण्यन द्वारा व्यक्त किए गए विचार आईएमएफ में भारत के प्रतिनिधि के रूप में उनकी भूमिका में थे।” वह सुब्रमण्यम के हालिया बयानों पर एक सवाल का जवाब दे रही थीं, जिसमें उन्होंने भारत के लिए आठ प्रतिशत की वृद्धि दर का अनुमान लगाया था। यह आईएमएफ द्वारा जारी पिछले वृद्धि दर अनुमानों से अलग है। सुब्रमण्यम ने 28 मार्च को नयी दिल्ली में एक कार्यक्रम में कहा था कि अगर देश पिछले 10 वर्षों में लागू की गई अच्छी नीतियों को दोगुना कर देता है और सुधारों में तेजी लाता है तो भारतीय अर्थव्यवस्था 2047 तक आठ प्रतिशत की दर से बढ़ सकती है।

उन्होंने कहा था, “…तो मूल विचार यह है कि पिछले 10 साल में भारत ने जिस तरह की वृद्धि दर्ज की है, अगर हम पिछले 10 वर्षों में लागू की गई अच्छी नीतियों को दोगुना कर सकते हैं और सुधारों में तेजी ला सकते हैं, तो भारत यहां से 2047 तक निश्चित रूप से आठ प्रतिशत की दर से बढ़ सकता है।” आईएमएफ की प्रवक्ता ने स्पष्ट किया, “हमारे पास एक कार्यकारी निदेशक मंडल है, जो कार्यकारी निदेशकों से बना है। ये देशों या राष्ट्र समूहों के प्रतिनिधि हैं। यह निश्चित रूप से आईएमएफ कर्मचारियों के काम से अलग है।”

कोजैक ने कहा, “आईएमएफ अगले कुछ सप्ताह में अपने विश्व आर्थिक परिदृश्य को संशोधित करेगा। लेकिन जनवरी तक हमारा वृद्धि अनुमान 6.5 प्रतिशत की मध्यम अवधि की वृद्धि के लिए था, और यह अक्टूबर की तुलना में थोड़ा ऊपर की ओर संशोधन था। फिर से, हम कुछ ही सप्ताह में नवीनतम पूर्वानुमान पेश करेंगे।”

Advertisement
First Published - April 5, 2024 | 3:08 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement