facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पाकिस्तान: जेल में इमरान के 100 दिन पूरे, PTI ने सुप्रीम कोर्ट से न्याय सुनिश्चित करने को कहा

Advertisement

PTI ने खान की तत्काल रिहाई की मांग की और कहा कि सरकार द्वारा की जा रही उनकी पार्टी को कुचलने की कवायद पर तुरंत अंकुश लगाया जाना चाहिए।

Last Updated- November 15, 2023 | 5:41 PM IST
Imran Khan warned his candidates: Start election campaign otherwise tickets will be cut

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के जेल में 100 दिन पूरे होने पर उनकी पार्टी ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय से उनकी तत्काल रिहाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पार्टी ने एक बयान में कहा, ‘‘हत्या के प्रयास में गोली मारे जाने से लेकर उनके घर पर हमला, तोड़फोड़, आंसू गैस का इस्तेमाल और अब अवैध रूप से एक छोटी सी कोठरी में कैद किए जाने से लेकर न्याय तक पहुंच से वंचित किए जाने तक, इमरान खान अपने सिद्धांतों तथा अपने हर शब्द और दावे पर कायम रहे हैं।’’

खान 26 सितंबर को जिला जेल अटक से स्थानांतरित किए जाने के बाद रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं। उन्हें तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद पांच अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। गोपनीय दस्तावेज लीक होने के मामले में उनके करीबी सहयोगी और पूर्व विदेश मंत्री 67 वर्षीय शाह महमूद क़ुरैशी को भी इसी जेल में रखा गया है।

खान और क़ुरैशी ने खुद को निर्दोष बताया है। पीटीआई ने कहा कि खान को अपने सिद्धांतों पर अडिग रहने, गलत चीजों से समझौता न करने और संविधान की गरिमा की बहाली के लिए आवाज उठाने के कारण दंडित किया जा रहा है।

इसने खान की तत्काल रिहाई की मांग की और कहा कि सरकार द्वारा की जा रही उनकी पार्टी को कुचलने की कवायद पर तुरंत अंकुश लगाया जाना चाहिए।

इसने उच्चतम न्यायालय से देश को एक बड़ी आपदा से बचाने और स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने का आग्रह किया। पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि आम चुनाव आठ फरवरी, 2024 को होगा।

Advertisement
First Published - November 15, 2023 | 5:41 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement