facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इमरान खान ने अपनी गिरफ्तारी के लिए सेना प्रमुख को जिम्मेदार ठहराया

Advertisement

उन्होंने कहा, "मुझे उन घटनाओं के लिए कैसे दोषी ठहराया जा सकता है, जो मेरे हिरासत में रहने के दौरान हुईं?"

Last Updated- May 13, 2023 | 1:11 PM IST
Pakistan former PM Imran Khan

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने नौ मई को अपनी गिरफ्तारी के लिए सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर को जिम्मेदार ठहराया है और यहां की एक अदालत में उनकी नाटकीय गिरफ्तारी के बाद देश भर में हो रही हिंसा से खुद को किनारे कर लिया है।

‘द डॉन’ समाचार पत्र में शनिवार को प्रकाशित खबर के अनुसार, खान ने शुक्रवार को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय (आईएचसी) के परिसर में मीडियाकर्मियों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान ये विचार व्यक्त किए।

उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को खान को भ्रष्टाचार के एक मामले में दो सप्ताह के लिए सुरक्षात्मक जमानत देते हुए सोमवार तक देश में कहीं भी दर्ज किसी भी मामले में उन्हें गिरफ्तार करने पर रोक लगा दी थी।

आईएचसी की तीन अलग-अलग पीठ ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के 70-वर्षीय प्रमुख को राहत दी, जिन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत ले जाया गया था।

विश्राम के दौरान ‘बीबीसी’ संवाददाता से बात करते हुए खान ने कहा, “इसके पीछे सुरक्षा एजेंसियां नहीं हैं, बल्कि एक आदमी है, वह है- सेना प्रमुख। सेना में लोकतंत्र नहीं है। जो कुछ हो रहा है, उससे सेना की छवि खराब हो रही है।”

खान ने कहा, “और वह [सेना प्रमुख] चिंतित हैं कि अगर मैं सत्ता में वापस आ जाता हूं, तो मैं उन्हें हटा दूंगा। (इसलिए) यह सब सीधे उनके आदेश पर हो रहा है।” खान ने कहा कि वह अपनी गिरफ्तारी के बाद हुए घटनाक्रम से पूरी तरह अंजान हैं।

उन्होंने दावा किया कि उन्हें पता चला है कि दो दिन हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान 40 लोगों की जान चली गई। खान ने कहा कि उनकी गिरफ्तारी के बाद जो हुआ वह उनके बस से बाहर था।

उन्होंने कहा, “मुझे उन घटनाओं के लिए कैसे दोषी ठहराया जा सकता है, जो मेरे हिरासत में रहने के दौरान हुईं?”

Advertisement
First Published - May 13, 2023 | 1:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement