facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पाकिस्तान की सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ करने से जुड़े दो मामलों में इमरान खान को मिली राहत, किया गया बरी

Advertisement

खान के अधिवक्ता नइम पंजोथा ने दलील दी, ‘‘एक ही दिन में कई मामले दर्ज किए गए, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के संस्थापक को एक ही तरह की भूमिका में फंसाया गया।’’

Last Updated- March 19, 2024 | 7:59 PM IST
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के कुछ नेता सैन्य प्रतिष्ठान के संपर्क में हैं : इमरान खान , Some leaders of Pakistan Tehreek-e-Insaf are in touch with military establishment: Imran Khan

पाकिस्तान की एक अदालत ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मार्च 2022 में सरकार विरोधी प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ करने से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में मंगलवार को बरी कर दिया।

‘जियो न्यूज’ की खबर के अनुसार जिला एवं सत्र न्यायालय की न्यायिक मजिस्ट्रेट शाइस्ता कुंडी ने खान की याचिकाएं स्वीकार कर लीं और उन्हें इस्लामाबाद के लोही भेड़ और सहला पुलिस थाने में दर्ज मामलों से बरी कर दिया।

खान के अधिवक्ता नइम पंजोथा ने दलील दी, ‘‘एक ही दिन में कई मामले दर्ज किए गए, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के संस्थापक को एक ही तरह की भूमिका में फंसाया गया।’’

उन्होंने दलील दी कि धारा-144 के तहत निषेधाज्ञा लागू करने के संबंध में न तो कोई अधिसूचना जारी की गई और न ही पार्टी को बताया गया। उन्होंने कहा कि इस मामले वादी ‘स्टेशन हाउस ऑफिसर’ (एसएचओ) है जिनके क्षेत्राधिकारी में यह मामला दर्ज ही नहीं है।’

अधिवक्ता ने कहा, ‘‘पीटीआई संस्थापक के खिलाफ दायर मामलों में किसी गवाह के बयान नहीं हैं।’’ न्यायिक मजिस्ट्रेट ने अधिवक्ता से पूछा कि क्या खान को पहले भी मामलों में बरी किया गया है जिसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘ खान को पहले भी कई मामलों में बरी किया जा चुका है।’’

पूर्व प्रधानमंत्री के अधिवक्ता की दलील सुनने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया, जिसे बाद में सुनाया गया। इमरान खान तोशाखाना, गैर-इस्लामी विवाह और गोपनीयता उल्लंघन मामले में वर्तमान में रावलपिंडी की अडियाला जेल में बंद हैं।

Advertisement
First Published - March 19, 2024 | 7:58 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement