facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मेरे ‘कोर्ट मार्शल’ के लिए तैयारी पूरी: इमरान खान

Advertisement
Last Updated- June 09, 2023 | 4:23 PM IST
Imran Khan warned his candidates: Start election campaign otherwise tickets will be cut

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि उनके “कोर्ट मार्शल” के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इससे पहले देश की शक्तिशाली सेना ने कहा था कि नौ मई को हुई हिंसा के “षडयंत्रकारियों’’ के खिलाफ सैन्य अदालतों में सुनवाई की जाएगी। एक दिन पहले ही देश के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने नौ मई की हिंसा के लिए खान को जिम्मेदार बताया था। भ्रष्टाचार के एक मामले में खान की गिरफ्तारी के बाद देश भर में हिंसा फैल गई थी।

खान गुरुवार को 10 विभिन्न मामलों के सिलसिले में इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के सामने पेश होने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख खान (70) ने कहा कि उन्हें पता था कि एक सैन्य अदालत द्वारा उनकी सुनवाई की जाएगी। उन्होंने सैन्य अदालत में एक असैनिक की सुनवाई को पाकिस्तान में “लोकतंत्र का अंत” और “न्याय का अंत” बताया।

समाचार पत्र डॉन ने खान के हवाले से कहा, “सैन्य अदालत में मुकदमा अवैध होगा।” खान ने कहा, “वे लोग जानते हैं कि मेरे खिलाफ दर्ज 150 से अधिक मामले निराधार हैं और इन फर्जी मामलों में मुझे दोषी ठहराए जाने की कोई संभावना नहीं है, इसलिए उन्होंने सैन्य अदालत में मेरा मुकदमा चलाने का फैसला किया है।”

खान ने पार्टी के भीतर दरकिनार किए जाने की अटकलों को दूर किया और पाकिस्तान छोड़ने की अफवाहों को भी खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, “किसी अन्य देश में रहने के लिए मेरे पास पैसा नहीं है क्योंकि ब्रिटिश पाउंड 400 रुपये (पाकिस्तानी) को पार कर गया है और मैं वहां रहने का खर्च नहीं उठा सकता।”

खान ने पीटीआई के उपाध्यक्ष शाह महमूद कुरैशी के साथ “कटु” मुलाकात की अफवाहों को भी खारिज कर दिया और कहा कि पूर्व विदेश मंत्री के साथ उनके सौहार्दपूर्ण संबंध हैं। इससे पहले खान रावलपिंडी में राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) के कार्यालय में चार घंटे रहे और अल कादिर भ्रष्टाचार मामले में ब्यूरो के सवालों का विस्तार से जवाब दिया।

Advertisement
First Published - June 9, 2023 | 4:23 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement