facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पाकिस्तान को ‘गुलाम’ बनाने वाले लोगों से समझौता करने के बजाए जेल में रहने के लिए तैयार हूं: Imran Khan

Advertisement

Imran Khan ने कहा कि उन्हें ‘‘फर्जी और मनगढ़ंत मामलों’’ के कारण पिछले नौ महीने से जेल में रखा गया है।

Last Updated- April 27, 2024 | 2:15 PM IST
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के कुछ नेता सैन्य प्रतिष्ठान के संपर्क में हैं : इमरान खान , Some leaders of Pakistan Tehreek-e-Insaf are in touch with military establishment: Imran Khan
Pakistan's former PM Imran Khan (File Photo)

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने उन लोगों के साथ कोई भी समझौता करने से इनकार कर दिया जिन्होंने देश को ‘‘गुलाम’’ बना दिया है और उन्होंने कहा कि वह नौ और साल जेल में रहने के लिए तैयार हैं लेकिन इन लोगों के साथ कभी कोई समझौता नहीं करेंगे।

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के 28वें स्थापना दिवस पर शुक्रवार को जारी संदेश में खान ने कहा कि देश पर तानाशाही थोपी गयी है जो अर्थव्यवस्था, शासन, लोकतंत्र और न्यायपालिका के ‘‘विनाश’’ का आधार बन रही है।

जेल में बंद खान ने कहा, ‘‘यह देश के लिए मेरा संदेश है कि मैं वास्तविक आजादी के लिए आवश्यक कोई भी बलिदान दे दूंगा लेकिन अपने देश की आजादी से कभी समझौता नहीं करूंगा।’’ खान ने कहा कि उन्हें ‘‘फर्जी और मनगढ़ंत मामलों’’ के कारण पिछले नौ महीने से जेल में रखा गया है। उन्होंने कहा, ‘‘अगर मुझे नौ और साल जेल में रहना पड़ा तो मैं जेल में रहूंगा लेकिन मैं उन लोगों के साथ कभी समझौता नहीं करूंगा जिन्होंने मेरे देश को गुलाम बना लिया है।’’

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री का यह संदेश तब आया है जब ‘पीटीआई’ नेता शहरयार अफरीदी ने दावा किया कि पार्टी बात करेगी लेकिन बिलावल भुट्टो जरदारी के नेतृत्व वाली पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी या सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के हालिया प्रस्तावों के बाद उनके साथ बातचीत नहीं करेगी। अफरीदी ने कहा, ‘‘हम सेना प्रमुख, आईएसआई के महानिदेशक और सेना के साथ बात करेंगे क्योंकि समय की मांग देश की सुरक्षा को प्राथमिकता देना है।’’

Advertisement
First Published - April 27, 2024 | 2:15 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement