facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Imran Khan ने अपने उम्मीदवारों को चेताया: चुनाव अभियान शुरू करें नहीं तो टिकट कट जाएंगे

Advertisement

पार्टी समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई के बीच पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ समर्थित उम्मीदवार अपना चुनाव अभियान शुरू करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

Last Updated- January 24, 2024 | 6:09 PM IST
Imran Khan warned his candidates: Start election campaign otherwise tickets will be cut
Former Pakistani Prime Minister Imran Khan

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपनी पार्टी के उम्मीदवारों को आगाह किया है कि वे शांतिपूर्वक चुनाव अभियान की शुरुआत करें अन्यथा आठ फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए उनके टिकट रद्द कर दिए जाएंगे।

जियो न्यूज की एक खबर के अनुसार पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के संस्थापक इमरान खान (71) ने ‘सिफर’ मामले की सुनवाई के बाद मंगलवार को रावलपिंडी की अडियाला जेल में संवाददाताओं से बातचीत में यह बयान दिया। पार्टी समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई के बीच पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ समर्थित उम्मीदवार अपना चुनाव अभियान शुरू करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

खान ने अपने उम्मीदवारों से कहा कि वे अपने निर्वाचन क्षेत्रों में पार्टी की ताकत दिखाने के लिए विशाल रैली निकालें और सार्वजनिक सभाएं आयोजित करें। उन्होंने उम्मीदवरों को चेतावनी दी कि अगर पार्टी का चुनाव अभियान रविवार तक जोर नहीं पकड़ता है तो वह “निष्क्रिय” उम्मीदवारों के स्थान पर “उपयुक्त उम्मीदवारों” की घोषणा करेंगे।

खान कई आरोपों का सामना कर रहे हैं और वह पिछले साल अगस्त से उच्च सुरक्षा वाली अडियाला जेल में बंद हैं। उनकी पार्टी का चुनाव चिन्ह ‘बल्ला’ इस महीने जब्त कर लिया गया था। इसके अलावा उनकी पार्टी ने पीटीआई-नजरियाती के साथ गठबंधन का प्रयास किया था लेकिन अंतिम समय में वह पीछे हट गई।

इमरान खान की पार्टी ने चुनावों का बहिष्कार नहीं करने और अपने चुनाव चिह्न के बिना ही चुनाव लड़ने की घोषणा की है। ‘बल्ला’ चुनाव चिह्न जब्त कर लिए जाने के बाद उनके सभी उम्मीदवार अलग-अलग चिह्नों के साथ चुनाव लड़ेंगे।

Advertisement
First Published - January 24, 2024 | 4:27 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement