facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

क्लासीफाइड डॉक्यूमेंट्स लीक मामले में पूर्व सेना प्रमुख बाजवा, अमेरिकी दूतावास अधिकारियों को गवाह बनाऊंगा: इमरान खान

Advertisement

पूर्व प्रधानमंत्री ने यह भी दावा किया कि बुशरा के बेटों को उनकी मां के खिलाफ बयान देने के लिए विवश किया जा रहा है।

Last Updated- December 04, 2023 | 7:00 PM IST
Pakistan ex-PM Imran Khan

जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोमवार को कहा कि वह गोपनीय राजनयिक दस्तावेज लीक मामले में अपने बचाव में गवाहों के रूप में पूर्व सेना प्रमुख जनरल (सेवानिवृत्त) कमर जावेद बाजवा और अमेरिकी दूतावास के अधिकारियों को शामिल करेंगे।

यह मामला उन आरोपों पर आधारित है कि खान और पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने मार्च 2022 में वाशिंगटन में दूतावास द्वारा भेजे एक पत्र के संबंध में देश के गोपनीय कानूनों का उल्लंघन किया। सोमवार को एक विशेष अदालत ने खान और कुरैशी के खिलाफ कथित तौर पर गोपनीय राजनयिक दस्तावेज लीक करने के मामले में 12 दिसंबर को फिर से आरोप तय करने का फैसला सुनाया।

गोपनीय दस्तावेज लीक करने के मामले में सुनवाई के दौरान अडियाला जेल में पत्रकारों के साथ एक अनौपचारिक बातचीत के दौरान 71 वर्षीय खान ने कहा, ‘‘मामले में गवाहों के रूप में जनरल बाजवा और अमेरिकी दूतावास के अधिकारियों को शामिल करूंगा। जनरल बाजवा ने डोनाल्ड लु के इशारे पर सब कुछ किया।’’

अमेरिकी राजनयिक लु दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के लिए सहायक विदेश मंत्री के रूप में काम कर रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री ने दावा किया कि लु अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के जरिए उनकी सरकार को उखाड़ फेंकने की ‘‘विदेशी साजिश’’ में कथित तौर पर शामिल थे।

क्रिकेटर से नेता बने खान ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में अनुमान जताया कि उनकी पार्टी आठ फरवरी को होने वाले चुनाव में जीत दर्ज करेगी। उन्होंने दावा किया कि उन्हें एक साजिश के तहत गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें जेल में कोई दिक्कत नहीं है। खान ने अपनी पत्नी बुशरा बीबी के पूर्व पति ख्वार मानेका द्वारा उनके खिलाफ लगाए आरोपों पर भी बात की। खान ने कहा कि उन्होंने अपने निकाह के बाद पहली बार अपनी पत्नी का चेहरा देखा था।

पूर्व प्रधानमंत्री ने यह भी दावा किया कि बुशरा के बेटों को उनकी मां के खिलाफ बयान देने के लिए विवश किया जा रहा है। इस बीच, मामले के सह आरोपी कुरैशी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘मुझे पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) में किसी पद की जरूरत नहीं है।’’

Advertisement
First Published - December 4, 2023 | 7:00 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement