facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इमरान खान की पार्टी का आरोप, “रात के अंधेरे में चुरा लिया गया जनादेश”

Advertisement

पाकिस्तान में राजनीतिक संकट गहराया, इमरान खान की पार्टी ने सरकार बनाने पर उठाए सवाल

Last Updated- February 14, 2024 | 7:41 PM IST
General election in Pakistan

जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी ने बुधवार को आरोप लगाया कि देश के प्रमुख राजनीतिक दलों ने पीएमएल-एन अध्यक्ष शहबाज शरीफ के नेतृत्व में गठबंधन सरकार बनाने का फैसला करके “रात के अंधेरे में उनका जनादेश चुरा लिया है”।

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) ने मंगलवार रात एक आकस्मिक फैसले में पार्टी अध्यक्ष नवाज शरीफ के बजाय उनके छोटे भाई शहबाज (72) को प्रधानमंत्री पद के लिए नामित किया।

इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई) के केंद्रीय सूचना सचिव रऊफ हसन ने कहा कि इमरान के जनादेश को ‘‘रात के अंधेरे में चुरा लिया गया है’’। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘पाकिस्तान को और अधिक अस्थिरता के रास्ते पर ले जाया जा रहा है।’’

पीएमएल-एन के नेतृत्व में बन रहे संभावित गठबंधन का जिक्र करते हुए हसन ने कहा, ‘‘सरकार बनाने के लिए कुछ अपराधियों, जिन्हें जनता ने खारिज कर दिया है, को शामिल करने का फैसला देश के सामने मौजूद गंभीर चुनौतियों को झलकाता है।’’

खान की पार्टी के समर्थन वाले निर्दलीय उम्मीदवारों ने संसद में सर्वाधिक सीट जीती हैं। 266 सदस्यीय नेशनल असेंबली में उनके खाते में 92 सीट आई हैं। सरकार बनाने के लिए 133 सीट होना आवश्यक है।

इमरान खान (71) भ्रष्टाचार के मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद जेल में हैं, वहीं पीटीआई समर्थित उम्मीदवारों ने पार्टी के सांगठनिक चुनावों से जुड़े विवाद के बाद उसका चुनाव चिह्न चले जाने के कारण निर्दलीय चुनाव लड़ा।

पीटीआई प्रवक्ता ने कहा कि वर्तमान स्थिति “लोकतांत्रिक सिद्धांतों और मानदंडों के मूल सार पर आघात” करने के साथ-साथ “राष्ट्रीय हितों और अपने लोगों के कल्याण के लिए तिरस्कार” को भी दर्शाती है। उन्होंने कहा कि पीटीआई संस्थापक इमरान खान से ही देश को संकट से उबारने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - February 14, 2024 | 7:41 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement