facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

In Parliament: 7 हजार भारतीयों को सरकार ने दिलवाई इजराइल में नौकरी, भारतीय दूतावास रख रहता है पूरा ख्याल

Advertisement

नवंबर 2023 में हस्ताक्षरित फ्रेमवर्क एग्रीमेंट और इंप्लीमेंटेशन प्रोटोकॉल के तहत भारतीय कामगारों को इज़राइली नागरिकों के समान सुविधाएं प्रदान करने की व्यवस्था की गई।

Last Updated- August 08, 2025 | 4:12 PM IST

विदेश मंत्रालय के अनुसार, 1 जुलाई 2025 तक 6,774 भारतीय कामगार इज़राइल पहुंच चुके हैं। इनमें से 6,730 कामगार निर्माण क्षेत्र में और 44 भारतीय देखभाल (केयरगिवर) के कार्य में लगे हैं। इन्हें 195 इज़राइली कंपनियों में नियुक्त किया गया है और न्यूनतम वेतन का भुगतान इज़राइल सरकार के नियमों के अनुरूप किया जा रहा है। 

इज़राइल में भारतीय दूतावास इन कामगारों के संपर्क में है और उनकी सुरक्षा व कल्याण के लिए नियमित कांसुलर विज़िट्स करता है। साथ ही, 24 घंटे की हेल्पलाइन भी चलाई जा रही है, जहां भारतीय कामगार सहायता के लिए संपर्क कर सकते हैं। ये जानकारी भारत के विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने मॉनसून सत्र के दौरान संसद में दी। 

विदेश राज्यमंत्री ने संसद में बताया कि भारत और इज़राइल के बीच 2022 में सुरक्षित, सुव्यवस्थित और कानूनी प्रवासन के लिए द्विपक्षीय ढांचा समझौते पर वार्ता शुरू हुई थी। इसके तहत नवंबर 2023 में हस्ताक्षरित फ्रेमवर्क एग्रीमेंट और इंप्लीमेंटेशन प्रोटोकॉल के तहत भारतीय कामगारों को इज़राइली नागरिकों के समान श्रम अधिकार, उचित आवास, स्वास्थ्य बीमा और सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं प्रदान करने की व्यवस्था की गई।

कुछ भारतीय कामगारों ने शिकायत की थी कि उन्हें वादा की गई नौकरियों में नहीं लगाया गया। दूतावास ने इन मामलों को इज़राइली अधिकारियों के साथ उठाया और समस्याओं का समाधान किया गया। लगभग 220 भारतीय कामगार भारत लौट आए हैं, जिनके पीछे मुख्य कारण कौशल का मेल न होना (स्किल मिसमैच) और भाषाई बाधाएं रही हैं।

(विदेश मंत्रालय, संसदीय जनसंपर्क प्रभाग से इनपुट के साथ)

 

Advertisement
First Published - August 8, 2025 | 4:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement