facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

G-20 में अफ्रीकी संघ को शामिल करें: EU अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल

Advertisement

भारत के G20 शेरपा अमिताभ कांत के नेतृत्व में अधिकारी इसे पूरा करने के लिए दिन-रात जुटे हैं

Last Updated- September 08, 2023 | 11:12 PM IST
EU supports African Union joining G20, slams Russia for Ukraine war

यूरोपीय संघ के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल ने शुक्रवार को कहा कि भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित अफ्रीकी संघ की जी20 सदस्यता को यूरोपीय यूनियन का समर्थन है। यह अब तक का सबसे स्पष्ट संकेत है कि जी20 शिखर सम्मेलन अब औपचारिक रूप से अफ्रीकी संघ को सदस्य मान सकता है। मिशेल ने भारत के इस प्रस्ताव का स्वागत किया।

मिशेल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘जी20 के स्थायी सदस्य के रूप में अफ्रीकी संघ का हम स्वागत करेंगे।’ उन्होंने जोर दिया कि जी20 के प्रारूप का उपयोग बहुपक्षीय जरूरतों को बेहतर ढंग से पूरा करने के लिए किया जाना चाहिए। जून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार इस मुद्दे पर जी20 नेताओं को चिट्ठी लिखी थी। प्रस्ताव को औपचारिक रूप से जुलाई में हम्पी में तीसरी जी20 शेरपा बैठक के दौरान शिखर सम्मेलन के लिए साझा मसौदा में शामिल किया गया था।

साझा बयान

मिशेल ने कहा कि सभी देश अभी भी एक साझा बयान बनाने पर काम कर रहे हैं जो सभी देशों को स्वीकार्य हो। उन्होंने यूक्रेन पर एकतरफा युद्ध के लिए रूस की काफी आलोचना की।

हरियाणा के नूंह में हाल ही में संपन्न हुई जी20 की चौथी शेरपा बैठक में मौजूद अधिकारियों ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया कि जी20 नेताओं के साझा बयान का अंतिम मसौदा तैयार करने की दिशा में युद्ध सबसे बड़ी बाधा बनी हुई है।

भारत के जी20 शेरपा अमिताभ कांत के नेतृत्व में अधिकारी इसे पूरा करने के लिए दिन-रात जुटे हैं। इसे रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य जी20 देशों के नेताओं द्वारा अपनाया जाएगा।

ऊर्जा परिवर्तन, व्यापार एवं स्वास्थ्य सेवा से लेकर कई मुद्दों पर आम सहमति बनाने के लिए जद्दोजहद किया गया है। जी20 के तमाम कार्य समूहों की लगभग सभी मंत्रिस्तरीय बैठकें बिना किसी साझा बयान के संपन्न हो गईं। यूक्रेन मसले पर मतभेद बने रहने के कारण देश बंटे हुए हैं और साझा बयान की जगह स्पष्टीकरण के साथ अध्यक्षीय सारांश और परिणाम दस्तावेज जारी किए गए।

Advertisement
First Published - September 8, 2023 | 11:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement