facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत ने नेपाल को RTM में बिजली बेचने की अनुमति दी

Advertisement

भट्टाराई ने कहा, “पहले बिजली के आयात-निर्यात के लिए एक दिन का इंतजार करना पड़ता था।”

Last Updated- October 01, 2023 | 5:11 PM IST
यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र शुरू, विपक्ष ने बिजली संकट पर हंगामा किया Monsoon session of UP Assembly begins, opposition creates ruckus over power crisis

भारत ने नेपाल को दो पनबिजली परियोजनाओं से पैदा बिजली को शनिवार मध्यरात्रि से तत्कालिक बिजली बाजार (RTM) पर बेचने की अनुमति दे दी है। नेपाल बिजली प्राधिकरण (NEA) ने यह जानकारी दी है। यह पहली बार है जबकि भारत ने परियोजना-वार मंजूरी दी है जिससे यह सुनिश्चित होगा कि नेपाल भारत के RTM में अपनी पनबिजली बेच सकेगा।

पहले बिजली के आयात-निर्यात में लगता था एक दिन का समय

NEA के प्रवक्ता सुरेश बहादुर भट्टाराई ने बताया कि भारत के केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (CEA) ने पहले चरण में पनबिजली परियोजनाओं- 19.4 मेगावाट लोअर मोदी और 24.25 मेगावाट कबेली बी-1 से उत्पन्न 44 मेगावाट बिजली को RTM में व्यापार करने की अनुमति दी है। उन्होंने कहा कि डे अहेड और RTM दोनों बाजारों में दो परियोजनाओं से बिजली की बिक्री के लिए मंजूरी मिल गई है।

भट्टाराई ने कहा, “पहले बिजली के आयात-निर्यात के लिए एक दिन का इंतजार करना पड़ता था।” उन्होंने कहा, “अब हम बिक्री से केवल 1.15 घंटा पहले बोली लगाकर व्यापार कर सकते हैं। अब हम अचानक बिजली बंद होने या बिजली उत्पादन बढ़ने की स्थिति में बिजली खरीद या बेच सकते हैं।”

भट्टाराई ने कहा, “हम उम्मीद कर सकते हैं कि अन्य परियोजनाएं भी आने वाले दिनों में RTM में बिजली बेचने में सक्षम होंगी।’’

Advertisement
First Published - October 1, 2023 | 5:11 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement