facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत, अमेरिका की दोस्ती दुनिया में ‘‘सबसे महत्वपूर्ण’’ : राष्ट्रपति बाइडन

Advertisement

बाइडन ने ट्वीट किया, ‘‘अमेरिका और भारत के बीच की दोस्ती दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण संबंधों में से एक है। यह पहले से कहीं अधिक मजबूत, गहरी और जीवंत है।’’

Last Updated- June 26, 2023 | 12:14 PM IST
Modi and Biden

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि अमेरिका और भारत की दोस्ती दुनिया में ‘‘सबसे महत्वपूर्ण’’ है और द्विपक्षीय संबंध पहले से कहीं अधिक जीवंत हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ऐतिहासिक राजकीय यात्रा के दौरान अमेरिका और भारत के अपनी रणनीतिक प्रौद्योगिकी साझेदारी को और बढ़ाने के लिए कई प्रमुख समझौतों पर हस्ताक्षर करने के बाद बाइडन ने यह बयान दिया।

प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन के निमंत्रण पर 21 से 24 जून तक अमेरिका की राजकीय यात्रा पर थे। यात्रा में उन्होंने राष्ट्रपति बाइडन के साथ कई मुद्दों पर व्यापक चर्चा की।

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। वह दो बार कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करने वाले पहले भारतीय नेता हैं। बाइडन दंपति ने उनके लिए राजकीय रात्रिभोज की मेजबानी की, जिसमें प्रौद्योगिकी कंपनियों के प्रमुखों, मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ), उद्यमियों और अधिकारियों सहित करीब 500 लोगों ने शिरकत की थी।

बाइडन ने रविवार को ट्वीट किया, ‘‘अमेरिका और भारत के बीच की दोस्ती दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण संबंधों में से एक है। यह पहले से कहीं अधिक मजबूत, गहरी और जीवंत है।’’ प्रधानमंत्री मोदी ने बाइडन के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, ‘‘राष्ट्रपति जो बाइडन, मैं आपकी बात से पूरी तरह से सहमत हूं। हमारे देशों की दोस्ती वैश्वक हित में है। इससे हमारी धरती और बेहतर तथा अधिक टिकाऊ बनेगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरी हाल की यात्रा में जिन मुद्दों पर चर्चा की गई है, उससे हमारे संबंध और मजबूत होंगे।’’

व्हाइट हाउस ने अपने साप्ताहिक ईमेल में कहा, प्रधानमंत्री मोदी की राजकीय यात्रा ने अमेरिका और भारत के बीच गहरी तथा करीबी साझेदारी की पुष्टि की। इसमें स्वतंत्र, मुक्त, समृद्ध और सुरक्षित हिंद-प्रशांत की साझा प्रतिबद्धता को दोहराया गया और रक्षा, स्वच्छ ऊर्जा तथा अंतरिक्ष सहित उनकी रणनीतिक प्रौद्योगिकी साझेदारी को बढ़ाने के साझा प्रयासों पर भी चर्चा की गई।

व्हाइट हाउस के अनुसार, ‘‘दोनों नेताओं ने अमेरिका और भारत के शैक्षिक आदान-प्रदान, लोगों से लोगों के बीच संबंधों के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन से लेकर कार्यबल विकास और स्वास्थ्य सुरक्षा जैसी आम चुनौतियों से निपटने के लिए मिलकर काम करने के तरीकों पर भी चर्चा की।’’ प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के दौरान भारत और अमेरिका ने रक्षा, अंतरिक्ष और व्यापार जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए कई प्रमुख समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

Advertisement
First Published - June 26, 2023 | 12:14 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement