facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत, ऑस्ट्रेलिया के बीच व्यापक व्यापार समझौते पर बातचीत नवंबर में

Advertisement

ऑस्ट्रेलियाई पक्ष ने 23 सितंबर को भारत-ऑस्ट्रेलिया कृषि तकनीक मंच (आईएएटीएफ) की पहली बैठक आयोजित करने का प्रस्ताव रखा है। इस नये मंच का गठन ऑस्ट्रेलिया ने किया है।

Last Updated- August 25, 2024 | 1:12 PM IST
India, Australia
Representative Image

भारत और ऑस्ट्रेलिया के अधिकारी व्यापक मुक्त व्यापार समझौते पर अगले दौर की बातचीत नवंबर में कर सकते हैं। वाणिज्य मंत्रालय ने रविवार को यह कहा। दोनों देशों ने अंतरिम व्यापार समझौता दिसंबर 2022 में लागू किया। और अब वे इसका दायरा बढ़ाने के लिए बातचीत कर रहे हैं।

मंत्रालय ने कहा कि भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईसीए (व्यापक आर्थिक सहयोग समझौता) वार्ता का दसवां दौर 19-22 अगस्त को सिडनी में हुआ। इसमें वस्तुओं, सेवाओं, डिजिटल व्यापार, सरकारी खरीद, वस्तु उत्पत्ति के नियम और कृषि-तकनीक के क्षेत्रों पर बातचीत हुई।

बयान के अनुसार इनमें से प्रत्येक विषय पर दोनों पक्षों ने गहन चर्चा की। मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘‘सीईसीए वार्ता का अगला दौर नवंबर में होने की संभावना है।’’

भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व वाणिज्य विभाग के मुख्य वार्ताकार और अतिरिक्त सचिव राजेश अग्रवाल ने किया। जबकि ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मामलों और व्यापार विभाग के मुख्य वार्ताकार और प्रथम सहायक सचिव रवि केवलराम ने किया। मंत्रालय ने कहा, ‘‘बैठक में एक-दूसरे के प्रस्तावों की बेहतर समझ और मतभेदों को दूर करने के लिए गहन चर्चा और बातचीत हुई। संतुलित परिणाम तक पहुंचने के लिए घरेलू स्तर पर विभिन्न मुद्दों को लेकर संवेदनशील स्थिति को ध्यान में रखते हुए दोनों पक्षों ने प्रयास किये।’’

बयान के अनुसार ऑस्ट्रेलियाई पक्ष ने 23 सितंबर को भारत-ऑस्ट्रेलिया कृषि तकनीक मंच (आईएएटीएफ) की पहली बैठक आयोजित करने का प्रस्ताव रखा है। इस नये मंच का गठन ऑस्ट्रेलिया ने किया है।

बैठक का उद्देश्य कृषि और बागवानी क्षेत्रों में प्रौद्योगिकी सथानांतरण और जानकारी साझा कर संबंधित क्षेत्रों में अवसरों की खोज करना और पारस्परिक रूप से लाभकारी संबंधों को मजबूत बनाना है। ऑस्ट्रेलिया ओशिनिया क्षेत्र में भारत का एक महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच व्यापार 2023-24 में लगभग 24 अरब डॉलर रहा। पिछले वित्त वर्ष में ऑस्ट्रेलिया को भारत का निर्यात 7.94 अरब डॉलर था, जबकि आयात 16.15 अरब डॉलर था। दोनों देशों के बीच व्यापार 2021-22 से लगभग 25 अरब डॉलर के आसपास बना हुआ है।

 

Advertisement
First Published - August 25, 2024 | 1:11 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement