facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

एशिया की आर्थिक वृद्धि को मजबूती देंगे भारत और चीन: ADB

Advertisement
Last Updated- April 04, 2023 | 2:31 PM IST
india_China

भारत में मजबूत मांग और चीन का महामारी से उबरना इस वर्ष एशिया में मजबूत आर्थिक वृद्धि के कारक बनेंगे। एशियाई विकास बैंक (ADB) ने मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में यह कहा। इसमें कहा गया कि एशिया इस वर्ष तथा अगले वर्ष 4.8 फीसदी की दर से बढ़ेगा जो 2022 के 4.2 फीसदी से अधिक है।

ADB ने हालिया अनुमान में कहा कि इस वर्ष मुद्रास्फीति में कमी आने के आसार हैं और यह 2024 में और भी कम होगी। हालांकि संस्थान के अर्थशास्त्रियों का कहना है कि तेल उत्पादक देशों द्वारा उत्पादन में कमी के फैसले की वजह से तेल के दामों में तेजी आ सकती है जिससे मुद्रास्फीति का दबाव और बढ़ेगा जो क्षेत्र के लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है।

रिपोर्ट का विश्लेषण इस अनुमान पर आधारित है कि ब्रेंट क्रूड तेल इस वर्ष 88 डॉलर प्रति बैरल और अगले वर्ष 90 डॉलर प्रति बरैल रहेगा। तेल के दाम इस स्तर के नीचे ही बने हुए थे, सोमवार को यह 83 डॉलर प्रति बैरल था। लेकिन सऊदी अरब समेत प्रमुख तेल उत्पादक देशों द्वारा उत्पादन में कमी करने की घोषणा के बाद दामों में पांच फीसदी की तेजी आई।

ADB में मुख्य अर्थशास्त्री अल्बर्ट पार्क ने कहा, ‘तेल के दाम और भी बढ़ सकते हैं जो क्षेत्र के लिए एक और चुनौती खड़ी करेगा।’ उन्होंने कहा कि एशिया में मुद्रास्फीति माल के बजाए पर्यटन जैसी सेवाओं की बढ़ती मांग पर अधिक निर्भर करेगी। दामों में तेजी लाने वाला अन्य कारक होगा चीन का धीमी वृद्धि से तेजी वृद्धि की ओर बढ़ना क्योंकि वहां कोविड-19 पाबंदियां दूर हो गई हैं।

ADB का अनुमान है कि चीन की अर्थव्यवस्था इस वर्ष पांच फीसदी और अगले वर्ष 4.5 फीसदी की दर से बढ़ेगी। पिछले वर्ष यह तीन फीसदी रही थी। हालांकि भारत की अर्थव्यवस्था के इस वर्ष 6.4 फीसदी की दर से बढ़ने का अनुमान है। 2021 में यह आंकड़ा 9.1 फीसदी और पिछले वर्ष 6.8 फीसदी था।

Advertisement
First Published - April 4, 2023 | 2:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement