facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत और फ्रांस ने साइबर, अंतरिक्ष और AI में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई

Advertisement

रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे भारत-फ्रांस

Last Updated- October 12, 2023 | 11:09 PM IST
Defence Minister Rajnath Singh

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि भारत और फ्रांस के बीच साइबर अंतरिक्ष तथा आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) जैसे क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा हुई। साथ ही रक्षा मंत्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी आज पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक है और दोनों देश इन्हें ‘नई ऊंचाइयों’ पर ले जाने को लेकर उत्सुक हैं।

रक्षा मंत्री सिंह और फ्रांस के सशस्त्र बलों के मंत्री सेबस्टियन लेकोर्नू के बीच बुधवार को पेरिस में पांचवीं वार्षिक भारत-फ्रांस रक्षा वार्ता के दौरान गहन चर्चा हुई, जिसमें रक्षा औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर ध्यान केन्द्रित किया गया।

रक्षा मंत्रालय ने कहा, ‘दोनों मंत्रियों ने रक्षा औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर ध्यान देने के साथ क्षेत्रीय स्थिति के आकलन से लेकर मौजूदा सैन्य संपर्कों तक कई विषयों पर चर्चा की।’ सिंह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में लेकोर्नू के साथ बैठक को ‘बेहतरीन’ बताया।

उन्होंने कहा, ‘फ्रांस के सशस्त्र बलों के मंत्री सेबस्टियन लेकोर्नू के साथ पेरिस में मुलाकात बेहतरीन रही।’ उन्होंने कहा, ‘भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक साझेदारी वर्षों में और प्रगाढ़ हुई है और आज यह पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक है। हम इस साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने को लेकर उत्सुक हैं।’

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘उन्होंने अंतरिक्ष, साइबर और कृत्रिम मेधा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में संभावित सहयोग पर भी चर्चा की।’ इससे पहले रक्षा मंत्री सिंह ने बुधवार को पेरिस के निकट स्थित फ्रांसीसी कंपनी सफरान के जेट इंजन विनिर्माण केंद्र का दौरा किया और एयरो-इंजन प्रौद्योगिकी में हो रहे नवीनतम विकास का भी अवलोकन किया।

Advertisement
First Published - October 12, 2023 | 11:09 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement